'हमें तब नहीं पता था!' LOC कारगिल के उस खास सीन को याद कर करीना कपूर की आँखें हुईं नम, सामने आया भावुक वीडियो

'हमें तब नहीं पता था', 'एलओसी कारगिल' फिल्म के सीन को याद कर इमोशनल हुईं करीना कपूर


मुंबई, 7 फरवरी। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद खास वीडियो पोस्ट किया। अभिनेत्री ने 2003 में बनी फिल्म 'एलओसी कारगिल' का एक सीन शेयर किया, जिसमें वह और उनके पति व अभिनेता सैफ अली खान नजर आ रहे हैं।

यह सीन उस समय का है, जब सैफ ने भारतीय सेना के कैप्टन अनुज नय्यर का किरदार निभाया था। फिल्म कारगिल युद्ध पर आधारित थी, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था। यह वीडियो करीना के लिए बेहद खास है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में सैफ अली खान अपने किरदार में युद्ध के लिए तैयार हो रहे हैं और करीना उनका हौसला बढ़ाती दिख रही हैं। सीन में करीना कहती हैं कि लड़ाई पर जाने से पहले कम से कम एक बार पीछे जरूर देख लेना। इस पर सैफ का किरदार जवाब देता है कि हमेशा आगे बढ़ते रहो, चाहे कुछ भी हो।

करीना ने इस वीडियो को साझा करते हुए इसे एक भावनात्मक यात्रा बताया। उन्होंने पोस्ट कैप्शन में लिखा, 'हमें तब नहीं पता था।'

उनके कैप्शन का मतलब है कि उस समय उन्हें यह नहीं पता था कि भविष्य में वे एक साथ होंगे और असल जिंदगी में उनका रिश्ता इतना खुशहाल होगा।

फिल्म के बारे में बात करें, तो 'एलओसी कारगिल' भारतीय सेना के सफल ऑपरेशन विजय पर आधारित फिल्म है, जिसे मई 1999 में पाकिस्तानियों को भारत के कारगिल क्षेत्र से बाहर निकालने के लिए चलाया गया था। फिल्म में संजय दत्त, अजय देवगन, अक्षय खन्ना, अभिषेक बच्चन, सनी देओल, मनोज बाजपेयी, नागार्जुन, आशुतोष राणा और राज बब्बर जैसे कई बड़े कलाकार थे।

महिला कलाकारों में रानी मुखर्जी, रवीना टंडन, नम्रता शिरोडकर, करीना कपूर, ईशा देओल, महिमा चौधरी, प्रीति झंगियानी, ईशा कोप्पिकर, दिव्या दत्ता और प्रिया गिल शामिल थीं। यह फिल्म अपने समय की सबसे लंबी फिल्मों में से एक मानी जाती है, जिसकी कुल लंबाई 255 मिनट है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
4,629
Messages
4,661
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top