कांग्रेस सांसद का सवाल: क्या ट्रंप तय करेंगे भारत की डील? व्यापार समझौता सिर्फ उनकी शर्तों पर, संप्रभुता पर हमला

सरकार ने सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप के शर्तों पर किया व्यापार समझौता: कांग्रेस सांसद


नई दिल्ली, 7 फरवरी। कांग्रेस के सांसद सुखदेव भगत ने भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से घोषणा करना भारत की संप्रभुता पर सीधा हमला है। भारत सरकार ने आनन-फानन में सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप की शर्तों को ही स्वीकार किया है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि यह कोई ट्रेड डील नहीं है। यह एक ऐसी डील है जो रणनीतिक स्वायत्तता को प्रभावित कर रही है।

उन्होंने सवाल किया कि क्या ट्रंप यह तय करेंगे कि भारत किससे तेल खरीदेगा और किसके साथ डील करेगा? कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह भारत की संप्रभुता पर सीधा हमला है। प्रधानमंत्री मोदी संसद में नहीं आते। सरकार को यहां डर लगता है, वहां ट्रंप से डर लगता है और सवालों से डर लगता है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि डेयरी के मामले में अगर यहां करीब 80 मिलियन लोग प्रभावित होते हैं, तो इसका असर किसानों पर भी पड़ेगा। अगर अमेरिका अपने किसानों को लगभग 30-35 प्रतिशत सब्सिडी देता है, जबकि हम डब्ल्यूटीओ के नियमों के तहत सिर्फ 10% तक सीमित हैं, तो हम मुकाबला कैसे करेंगे? इसलिए मैं कहता हूं कि पूरी अर्थव्यवस्था दांव पर लगा दी गई है।

सुखदेव भगत ने कहा कि इस डील के बारे में न वित्त मंत्री को पता था और न कृषि मंत्री को पता था, सिर्फ मोबाइल फोन पर बात करके डील कर दी गई। संसद सत्र के बीच भी डील के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई। टैरिफ रेट जो पहले 3 प्रतिशत था, वह 18 प्रतिशत तक पहुंचा है, तो इसमें सरकार क्यों खुश है।

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सुखदेव भगत ने कहा कि कानून का दुरुपयोग हो रहा है, जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव संसद के सदस्य हैं। उन्हें न कोई वारंट दिया गया था और न ही सही तरीके से प्रक्रिया का पालन हुआ। चीजें सही तरीके से की जा सकती थीं, क्योंकि हर कोई कानून का पालन करता है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
13,627
Messages
13,664
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top