मुजफ्फरपुर पुलिस ने पूर्णिया के सूरज बिहारी हत्याकांड के फरार हत्यारों को दबोचा, इंस्टाग्राम फॉलोअर्स विवाद था वजह

मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पूर्णिया हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार


मुजफ्फरपुर, 6 फरवरी। मुजफ्फरपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पूर्णिया में 28 जनवरी को हुए चर्चित सूरज बिहारी हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को इमली चट्टी बस स्टैंड के पास से उस समय पकड़ा, जब वे शहर से बाहर जाने की कोशिश कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आदित्य कुमार और सुनेहिल कुमार के रूप में हुई है, जो वारदात के बाद से फरार चल रहे थे।

एसपी सिटी मोहिबुल्लाह अंसारी ने गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि पूर्णिया में हुए सूरज बिहारी हत्याकांड का कारण इंस्टाग्राम फॉलोइंग को लेकर हुआ विवाद था। इसी विवाद के चलते दोनों आरोपियों पर हत्या का आरोप है।

उन्होंने बताया कि पूर्णिया पुलिस ने इस मामले में मुजफ्फरपुर पुलिस से समन्वय स्थापित किया था। सूचना के आधार पर ब्रह्मपुरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल, दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

साथ ही, बिहार के मधुबनी जिले में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़ किया। गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कैश मिला। जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान मधुबनी पुलिस ने गुरुवार को सात सिम बॉक्स, 136 मोबाइल फोन और सिम कार्ड, कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और 1.68 लाख रुपए कैश के साथ-साथ साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण बरामद किए।

यह कार्रवाई खास खुफिया जानकारी के आधार पर की गई और इसमें इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), इकोनॉमिक ऑफेंस यूनिट (ईओयू), डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेंस यूनिट (डीआईयू), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (टीओटी), नगर पुलिस स्टेशन और साइबर पुलिस स्टेशन की टीमों ने मिलकर ऑपरेशन किया।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,179
Messages
15,216
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top