सीएम नीतीश ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया को दी बधाई, बोले- इस जीत से देश गौरवान्वित

सीएम नीतीश कुमार ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को दी बधाई


नई दिल्ली, 6 फरवरी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की शानदार जीत पर बधाई दी।

सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई। इस जीत पर आज पूरा देश हर्षित और गौरवान्वित है। सभी खिलाड़ियों को मेरी अनंत शुभकामनाएं।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में बधाई संदेश देते हुए लिखा कि भारत की जूनियर क्रिकेट टीम भी बनी विश्व चैंपियन। अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड पर शानदार जीत दर्ज कर देश को गौरवान्वित किया। पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। विशेषकर बिहार के लाल, वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की ऐतिहासिक पारी ने इस जीत को और यादगार एवं अविस्मरणीय बना दिया। यह जीत भारत के उज्ज्वल और अजेय क्रिकेट का सुनहरा भविष्य है। पूरी भारतीय टीम को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बधाई देते हुए कहा कि विश्व विजेता भारत। अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम के सभी युवा सितारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी मेहनत और समर्पण ने आज हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि भारत बना अंडर-19 वर्ल्ड कप का विश्व विजेता। अंडर-19 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई। फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर खिताब जीतना देश के लिए गर्व का क्षण है। इस ऐतिहासिक विजय में वैभव सूर्यवंशी की शानदार और यादगार पारी ने निर्णायक भूमिका निभाई। यह जीत देश और बिहार के युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा है। वैभव सूर्यवंशी सहित पूरी टीम को शुभकामनाएं।

मंत्री संतोष सुमन ने एक्स पोस्ट में लिखा कि बिहार के लाल ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में शानदार शतक जड़कर बिहार के गौरव वैभव सूर्यवंशी ने पूरे देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि हर युवा के लिए प्रेरणा है और बिहार की प्रतिभा का प्रतीक है। हम सभी को आप पर गर्व है। जय बिहार, जय हिंद।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
4,391
Messages
4,423
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top