अंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी का बड़ा खुलासा: जीत के लिए खिलाड़ियों ने बहाया खून-पसीना, सिर्फ हम जानते हैं!

वर्ल्ड कप जीतने के लिए हमने कितनी मेहनत की, यह सिर्फ खिलाड़ी ही जानते हैं: वैभव सूर्यवंशी


हरारे, 6 फरवरी। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शुक्रवार को खेले गए अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले को 100 रन से जीता। इसी के साथ भारत छठी बार विश्व चैंपियन बना। भारत को खिताब जिताने में सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 175 रन की पारी खेली। ट्रॉफी जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि टीम पिछले 7-8 महीनों से इसके लिए मेहनत कर रही थी।

खिताबी मुकाबले में भारत के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 15 चौकों और इतने ही छक्कों के साथ 175 रन की पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड्स तोड़े। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' के साथ 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी चुना गया।

वर्ल्ड कप जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने कहा, "मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। पिछले 7–8 महीनों से जिस तरह से पूरी टीम ने मेहनत की है और हमारा सपोर्ट स्टाफ जो लंबे समय से हमारे साथ है, जो हमेशा यह सुनिश्चित करता है कि हम फिट रहें, मैं यह पुरस्कार उन्हें समर्पित करना चाहता हूं।"

उन्होंने कहा, "हमने ज्यादा दबाव नहीं लिया। बस यही सोचा कि टूर्नामेंट में जो अच्छा किया है, उसी प्रक्रिया को अपनाते हुए अपना स्वाभाविक खेल खेलेंगे। तैयारी सिर्फ एशिया कप के दौरान ही नहीं, बल्कि पिछले 8–9 महीनों से लगातार अच्छी रही है और उस दौरान हमने कितनी मेहनत की है, यह सिर्फ खिलाड़ी ही जानते हैं। मुझे अपने कौशल पर भरोसा था कि मैं बड़े मुकाबलों में योगदान दे सकता हूं और आज वही देखने को मिला।"

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवरों में 311 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से कैलेब फाल्कनर ने 115 रन की पारी खली, लेकिन टीम को शर्मनाक हार से बचा नहीं सके।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
4,391
Messages
4,423
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top