बुरहानपुर: उर्दू स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साह से सुनी 'परीक्षा पे चर्चा', परीक्षा का डर घटा, आत्मविश्वास बढ़ा

बुरहानपुर: उर्दू स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गंभीरता से सुना पीएम मोदी का संदेश,‘परीक्षा पे चर्चा’ से बढ़ा आत्मविश्वास


बुरहानपुर, 6 फरवरी। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के लालबाग क्षेत्र स्थित उर्दू स्कूल में मुस्लिम छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को पूरे उत्साह और गंभीरता के साथ सुना। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए मार्गदर्शन को ध्यानपूर्वक समझा और परीक्षा से जुड़े तनाव, समय प्रबंधन तथा आत्मविश्वास बढ़ाने से संबंधित सुझावों को सराहा।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को परीक्षा को बोझ नहीं, बल्कि सीखने और खुद को परखने का अवसर मानने की प्रेरणा दी। उन्होंने सकारात्मक सोच, अनुशासन, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने कहा कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ सुनने से परीक्षा से पहले का डर काफी हद तक दूर हुआ है और उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आगे भी आयोजित होते रहने चाहिए, जिससे विद्यार्थियों को मानसिक मजबूती और सही दिशा मिल सके।

उर्दू स्कूल की छात्रा शैख इकरा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की बातों से उन्हें काफी नई जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर मन में जो डर था, वह भी दूर हो गया है। प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा में आगे बढ़ने और प्रश्नों को हल करने से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए, जिसके लिए वह प्रधानमंत्री की आभारी हैं।

वहीं, उर्दू स्कूल की छात्रा नगमा बानो ने कहा कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान प्रधानमंत्री से उन्हें कई उपयोगी टिप्स और ट्रिक्स सीखने को मिलीं, जो परीक्षा में बेहद मददगार साबित होंगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने छात्रों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षकों से खुलकर बात करने की सलाह दी, क्योंकि बच्चे किताबों से कम और शिक्षकों से अधिक सीखते हैं। नगमा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आत्मविश्वास बनाए रखने और हमेशा सकारात्मक सोच अपनाने पर जोर दिया तथा परीक्षा पत्र देखकर घबराने से बचने की सीख दी, क्योंकि घबराहट में याद की गई बातें भी भूल जाती हैं।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,145
Messages
16,182
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top