विश्व रिकॉर्ड! चीन ने समुद्र में स्थापित किया पहला 20-मेगावाट का विशाल पवन जनरेटर, ग्रिड से जुड़ते ही बना इतिहास

विश्व का पहला 20-मेगावाट का अपतटीय पवन जनरेटर-सैट सफलतापूर्वक ग्रिड से जुड़ा


बीजिंग, 6 फरवरी। चाइना थ्री गॉर्जेस ग्रुप के अनुसार, दक्षिणी चीन के फुच्येन प्रांत के समुद्री क्षेत्र में विश्व के पहले 20-मेगावाट के अपतटीय पवन जनरेटर-सैट का सफल कमीशनिंग पूरा हो गया है और इसे ग्रिड से जोड़ दिया गया है।

यह पहली बार है जब चीन ने समुद्र में 20-मेगावाट की अति-क्षमता वाले पवन जनरेटर-सैट को सफलतापूर्वक स्थापित और कमीशन किया और उसे ग्रिड से जोड़ा है। यह अति-क्षमता वाले पवन जनरेटर-सैट के लिए चीन की अनुसंधान, विकास, निर्माण, अपतटीय निर्माण और संचालन क्षमताओं में एक नया मील का पत्थर है।

यह 20-मेगावाट का अपतटीय पवन जनरेटर-सैट तट से 30 किलोमीटर से अधिक दूर और 40 मीटर से अधिक गहरे पानी में स्थापित किया गया है। इसके केंद्र की ऊंचाई 174 मीटर है, जो 58 मंजिला इमारत के बराबर है। इम्पेलर का व्यास 300 मीटर है, और इसका स्वीप क्षेत्र 10 मानक फुटबॉल मैदानों के बराबर है।

निर्धारित परिचालन स्थितियों के तहत, यह पवन जनरेटर-सैट प्रतिवर्ष 8 करोड़ किलोवाट-घंटे से अधिक बिजली उत्पन्न करता है, जो लगभग 44,000 घरों की वार्षिक बिजली आवश्यकताओं को पूरा करने और लगभग 22,000 टन मानक कोयले के स्थान पर उपयोग करने के लिए पर्याप्त है।

यह पवन जनरेटर-सैट चीन में स्वतंत्र रूप से विकसित एयरफॉइल ब्लेड का उपयोग करता है। हल्के डिजाइन और डिजिटल बुद्धिमत्तापूर्ण एकीकरण के माध्यम से, प्रति मेगावाट वजन उद्योग के औसत की तुलना में 20 प्रतिशत से अधिक कम हो गया है।

पवन ऊर्जा संग्रहण और बिजली उत्पादन दक्षता दोनों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे गहरे समुद्र में चीन की अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार के लिए तकनीकी और उपकरण संबंधी सहायता उपलब्ध होती है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
4,387
Messages
4,419
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top