मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी20: इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से रौंदा, संघर्षरत भारत सीरीज 4-1 से हारा

मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी20: इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से हराया, सीरीज 4-1 से जीती


जयपुर, 6 फरवरी। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ शुक्रवार को मिक्स्ड डिसेबिलिटी सीरीज के पांचवें और अंतिम टी20 मैच में 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ मेहमान टीम ने सीरीज 4-1 से अपने नाम की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारत मोमेंटम बनाने के लिए संघर्ष करता रहा और 19.2 ओवर में 125 रन पर ऑल आउट हो गया। मेजबान टीम ने जल्दी विकेट खो दिए, जिसमें वसीम इकबाल सस्ते में आउट हो गए।

आकाश सिंह ने कप्तान रविंद्र सांटे के साथ दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़ते हुए टीम को 82 के स्कोर तक पहुंचाया। सिंह 43 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 4 चौके शामिल थे, जबकि सांटे ने 26 गेंदों में 33 रन का योगदान दिया। इनके अलावा नंदा ने 19 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

निचले क्रम के बल्लेबाजों का योगदान बहुत कम रहा। दूसरा विकेट गंवाने के बाद भारत ने जल्दी-जल्दी विकेट खो दिए और महज 125 के स्कोर पर टीम सिमट गई। इंग्लैंड की तरफ से फारूक मोहम्मद ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। हेनरी वेनमैन और एंगस ब्राउन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

इसके जवाब में, इंग्लैंड ने आसानी से लक्ष्य का पीछा किया और सिर्फ 12.4 ओवर में 128 रन बनाकर 1 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। ओपनर जॉन गेल ने 36 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाकर पारी को संभाला, जिसमें उन्होंने संयम और साफ स्ट्रोक प्ले दिखाया।

विकेटकीपर-बल्लेबाज एंगस गैलेंट ब्राउन ने सिर्फ 34 गेंदों में 62 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसमें उन्होंने पांच चौके और पांच छक्के लगाकर भारतीय गेंदबाजों पर दबाव डाला।

पूरे मैच में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण विकेट लेने के लिए संघर्ष करता रहा, एकमात्र विकेट 102 रन पर मिला जब ब्राउन आउट हुए। जोश प्राइस नाबाद रहे और इंग्लैंड ने 7 ओवरों से भी ज्यादा गेंदें शेष रहते आराम से जीत हासिल कर ली।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,337
Messages
16,374
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top