टी20 वर्ल्ड कप: हर्षित राणा की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, जानें उनकी जगह सिराज क्यों हैं पहली पसंद

टी20 वर्ल्ड कप: हर्षित राणा के खेलने पर सस्पेंस, बतौर रिप्लेसमेंट ये खिलाड़ी सबसे आगे


मुंबई, 6 फरवरी। चोटिल तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्षित राणा के टी20 वर्ल्ड कप में खेलने पर सस्पेंस बरकरार है। यह चर्चा तेज हो गई है कि इस खिलाड़ी के स्थान पर किसे मौका दिया जा सकता है।

अब तक 9 टी20 मैच खेल चुके हर्षित राणा बुधवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के वार्म-अप मैच में घुटना चोटिल करवा बैठे थे। वार्म-अप मुकाबले के दौरान सिर्फ एक ओवर फेंकने के बाद उन्हें घुटने को पकड़कर लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर जाते देखा गया। हालांकि, भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि राणा को अभी तक टीम से बाहर नहीं किया गया है।

सूत्रों ने शुक्रवार को 'आईएएनएस' को बताया कि हर्षित राणा की जगह लेने वाले खिलाड़ियों में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज सबसे आगे हैं, उनके साथ सीम-गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के नामों पर भी विचार किया जा रहा है।

सूत्रों ने आगे कहा, "अभी तक हर्षित राणा के लिए रिप्लेसमेंट नहीं चुना गया है। सिराज, नीतीश और प्रसिद्ध में से, सभी संबंधित स्टेकहोल्डर्स से सलाह मशविरा करके एक उपयुक्त रिप्लेसमेंट तय किया जाएगा। यह निश्चित है कि राणा का रिप्लेसमेंट इन तीनों में से ही होगा, हालांकि सिराज को दूसरे खिलाड़ियों की तुलना में थोड़ी बढ़त है।"

मोहम्मद सिराज ने अब तक भारत की तरफ से 16 टी20 मुकाबले खेले हैं। वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली टीम के सदस्य भी रहे थे। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल 2025 में सर्वाधिक 25 विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। वह भारत के लिए 5 टी20 मैच खेल चुके हैं। हालांकि, ये सभी मैच साल 2023 में खेले थे।

नीतीश कुमार रेड्डी ने चार टी20 मैच खेले हैं। वह कल्याणी के बंगाल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में बंगाल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर-फाइनल में आंध्र के लिए खेल रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जाना है, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होगी। भारत पहले ही दिन अपने अभियान की शुरुआत यूएसए के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगा।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
4,283
Messages
4,315
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top