मलेशिया दौरे पर पीएम मोदी: 10 साल बाद 'मोदी मैजिक' देखने को बेकरार प्रवासी भारतीय, बोले- ये गर्व का क्षण

indian diaspora on PM Modi


कुआलालंपुर, 6 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर शनिवार को रवाना होंगे। प्रवासी भारतीय उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इनमें वो कलाकार भी हैं जो पीएम मोदी के सम्मुख अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

भारतीय मूल के प्रदीप बत्रा ने कहा कि वो दस साल बाद प्रधानमंत्री मोदी को अपने सामने देखेंगे। 2015 में उन्होंने पीएम मोदी को साक्षात देखा था और तब से ही उनका इंतजार कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम भी मौजूद होंगे। वो बोले," हम उत्साहित हैं और ये हम सब भारतीयों के लिए हर्ष और गौरव का क्षण होगा।"

एक डांस ग्रुप की निदेशक कल्पना के अनुसार, वो पीएम मोदी को देखने के लिए उत्साहित हैं। वो भी 10 साल पहले उस ग्रुप का हिस्सा थी जिसने भारतीय प्रधानमंत्री के सामने भारतीय संस्कृति की सुघड़ प्रस्तुति दी थी। उन्होंने कहा," मलेशिया को पीएम मोदी से अगाध प्यार है और उनके स्वागत को वो तत्पर हैं।"

मलेशिया में भारतीय मूल के लोग बड़ी तादाद में हैं। इस टूर के दौरान प्रधानमंत्री के स्वागत में एक बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें शास्त्रीय और लोक कला में माहिर कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। 800 से 1000 डांसर मंच पर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

पीएम का इंतजार कर रही एक नृत्यांगना ने कहा, " मोदी जी अब इंसान ही नहीं, एक ब्रांड बन गए हैं। हमें खुशी है कि हम ऐतिहासिक पलों के साक्षी बनेंगे। हम उमंग से भरे हैं। ये दौरा यहां रहने वाले प्रवासियों के योगदान को रेखांकित करेगा। लोग उम्मीद करते हैं कि यह सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक संबंधों को प्रगाढ़ करेगा। उनके स्वागत को हम आतुर हैं।"

कलाकार दीपा राजेंद्रन ने कहा कि पीएम तीन महीने पहले आने वाले थे लेकिन फिर वो दौरा रद्द हो गया था। इससे हम काफी निराश हुए थे लेकिन अब काफी उत्साहित हैं। एक ही प्रस्तुति में भारत के विभिन्न रंग दिखाने की कोशिश है। मलेशिया में वाइब्रेंट इंडिया की झलक मिलेगी।

मलेशिया भरतनाट्यम डांस एसोसिएशन की अध्यक्ष गायत्री सी रमेश के अनुसार, हम पीएम मोदी से मिलने को काफी आतुर हैं। एक ही डांस पीस में हम भारत की भव्यता को दर्शाएंगे। अलग-अलग नृत्य शैलियों को एक ही पीस में बुना गया है।

बता दें कि पीएम मोदी 7-8 फरवरी को मलेशिया की 2 दिन की आधिकारिक यात्रा पर होंगे। दौरा अगस्त 2024 में भारत-मलेशिया संबंधों को समग्र रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने के बाद हो रहा है। इस दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा और सुरक्षा सहयोग के साथ-साथ सेमीकंडक्टर क्षेत्र में साझेदारी को लेकर एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top