अक्षरा सिंह ने इंडस्ट्री में 'आजकल के प्यार' पर कसा तंज, बताया कैसे होती है 'चेकलिस्ट-ऑडिट वाली मोहब्बत'

चेकलिस्ट, ऑडिट और एनओसी... अक्षरा सिंह ने बताया इंडस्ट्री में कैसे होता है 'आजकल का प्यार'


मुंबई, 6 फरवरी। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपने प्रोजेक्ट से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा बटोरती हैं। इसका एक उदाहरण पवन सिंह के साथ उनका रिश्ता है, जिसने एक समय में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब एक बार फिर अभिनेत्री का पोस्ट काफी चर्चा में है।

दरअसल, अक्षरा ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए तंज कसते हुए लिखा कि इंडस्ट्री के लड़कों को पहले सभी से अप्रूवल करवाने के बाद ही प्यार करना चाहिए। अभिनेत्री ने स्टोरीज सेक्शन पर अपना एक वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने 'कोई अपना होगा' गाना भी ऐड किया।

अभिनेत्री ने लिखा, "आजकल इंडस्ट्री के लड़कों को प्यार करने से पहले एक चेकलिस्ट बना लेनी चाहिए। पहले मम्मी-पापा से एनओसी, फिर लड़की की जात पूछ लो, उसका 'पास्ट वर्जन हिस्ट्री' डाउनलोड कर लो, और कितने अफेयर रहे उसका ऑडिट करा लो ताकि बाद में दिल नहीं, सीधे फैमिली मीटिंग टूटे। प्यार तो बस ट्रेलर है, असली फिल्म तो समाज की अप्रूवल के बाद ही रिलीज होती है।"

बता दें कि अक्षरा और पवन सिंह एक समय रिश्ते में थे, लेकिन ब्रेकअप के बाद अक्षरा ने पवन सिंह पर धोखेबाजी, मारपीट और करियर बर्बाद करने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

अक्षरा ने कई पॉडकास्ट में दावा भी किया था कि पवन सिंह ने उनके साथ मारपीट की थी। इसी के साथ ही अक्षरा का कहना था कि पवन सिंह के कारण ही उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया था, जिस वजह से उन्होंने गाना शुरू किया। 2018 में पवन सिंह की दूसरी शादी के बाद यह रिश्ता पूरी तरह टूट गया और दोनों ने अलग-अलग राहें अपना लीं।

दोनों ने 'सत्या', 'तबादला', 'सौगंध गंगा मईया की', 'बनारस वाली' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया था और फैंस को भी यह जोड़ी काफी पसंद आती थी।

अभिनेत्री ने करियर को ऊंचाई देने के लिए बिग बॉस ओटीटी जैसे प्लेटफॉर्म में गई थीं, जहां से उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। भले ही आज अक्षरा सिंह का इंडस्ट्री में नाम है, लेकिन एक समय था, जब उन्हें अपने काम के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top