टी20 विश्व कप की कमेंट्री में सितारों का मेला! शास्त्री, स्मिथ, फिंच जैसे दिग्गज बढ़ाएंगे मुकाबलों का रोमांच

टी20 विश्व कप: कमेंट्री पैनल में शास्त्री, स्मिथ, बिशप समेत होंगे ये स्टार्स


दुबई, 6 फरवरी। आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का 10वां संस्करण 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में शुरू हो रहा है। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए कमेंट्री टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसमें दुनिया के जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर शामिल होंगे। कमेंट्री पैनल में एरोन फिंच, दिनेश कार्तिक, कुमार संगकारा, सैमुअल बद्री, रॉबिन उथप्पा, कार्लोस ब्रेथवेट भी शामिल हैं।

आईसीसी ने यह भी बताया है कि दक्षिण अफ्रीका के मौजूदा खिलाड़ी और आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाले कप्तान टेंबा बावुमा भी कमेंट्री करते सुनाई देंगे। वहीं 2014 टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य एंजेलो मैथ्यूज भी कमेंट्री टीम का हिस्सा होंगे। टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे और इन सभी मुकाबलों में यही कमेंटेटर नजर आएंगे।

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतर रही है। टीम इंडिया का लक्ष्य तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतने के साथ-साथ खिताब को बरकरार रखना है। अगर भारत ऐसा करता है, तो वह ऐसा करने वाली पहली टीम बन जाएगी।

टीम इंडिया को टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। अक्टूबर 2023 के बाद से भारत ने अपने पिछले 56 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से 48 में जीत हासिल की है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा।

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को करेगी। ग्रुप स्टेज में उसका पहला मुकाबला अमेरिका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए कमेंटेटरों की पूरी सूची इस प्रकार है-

रवि शास्त्री, नासिर हुसैन, इयान स्मिथ, इयान बिशप, आरोन फिंच, दिनेश कार्तिक, कुमार संगकारा, सैमुअल बद्री, रॉबिन उथप्पा, कार्लोस ब्रेथवेट, इयोन मॉर्गन, वसीम अकरम, सुनील गावस्कर, मैथ्यू हेडन, रमीज राजा, डेल स्टेन, माइकल एथरटन, वकार यूनिस, साइमन डूल, शॉन पोलॉक, केटी मार्टिन, हर्षा भोगले, म्पुमेलेलो मबांगवा, नताली जर्मनोस, डैनी मॉरिसन, एलन विल्किंस, इयान वार्ड, मार्क हॉवर्ड, निक नाइट, अथर अली खान, कैस नायडू, बाजिद खान, रौनक कपूर, नायल ओ'ब्रायन, प्रेस्टन मॉमसेन, एंड्रयू लियोनार्ड, रसेल अर्नोल्ड, रोशन अबेसिंघे, एंजेलो मैथ्यूज और टेम्बा बावुमा।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top