आज हरिद्वार में संतों का महाकुंभ: सप्त ऋषि आश्रम में राजनाथ-योगी समेत कई दिग्गज करेंगे गुरु समाधि में शिरकत

हरिद्वार के सप्त ऋषि आश्रम में गुरु समाधि समारोह आज, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज होंगे शामिल


हरिद्वार, 6 फरवरी। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित सप्त ऋषि आश्रम में 'गुरु समाधि और मूर्ति आवरण' समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

शुक्रवार को सप्त ऋषि आश्रम में गुरु समाधि व मूर्ति आवरण कार्यक्रम का अंतिम और सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह लगभग 11 बजे जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर 11:30 बजे सड़क मार्ग से सप्त ऋषि आश्रम पहुंचने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी संत सम्मेलन में भाग लेने हरिद्वार पहुंचेंगे।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी हरिद्वार में मौजूद हैं। उन्होंने गंगा में स्नान के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "विश्व प्रसिद्ध पौराणिक आध्यात्मिक नगरी, ऋषियों की तपोभूमि, देवभूमि हरिद्वार (उत्तराखंड) में सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने वाली अविरल, निर्मल, मोक्षदायिनी और पुण्यदायिनी मां गंगा में स्नान कर आशीर्वाद प्राप्त किया व मां गंगा के चरणों में नमन कर सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और लोककल्याण की कामना की।"

उन्होंने आगे लिखा, "मां गंगा हमारी संस्कृति की जीवनधारा है तथा अध्यात्म और आस्था की संवाहिका है। मोक्षदायिनी पवन मां गंगा की गोद में पवित्रता, आस्था, श्रद्धा, शांति और आध्यात्मिकता का अद्भुत अनुभव होता है।"

देश की शीर्ष राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी से कार्यक्रम को बड़ी पहचान मिल रही है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी गुरु समाधि स्थल पर संतों का आशीर्वाद ग्रहण करेंगी। बताया जा रहा है कि देशभर से पहुंचे संतों की मौजूदगी में गुरु समाधि समारोह का भव्य समापन होगा।

वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए हरिद्वार प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सप्त ऋषि आश्रम के आसपास सुरक्षा घेरा और कड़ा है। भारत माता मंदिर और सप्त ऋषि आश्रम क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस और सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
4,165
Messages
4,197
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top