खेसारी लाल यादव का पवन सिंह को दो टूक जवाब: 'हमेशा बड़ा भाई माना, पर अब मिलना उनकी मर्जी'

मैंने हमेशा बड़ा भाई माना, अब मिलना न मिलना पवन सिंह की मर्जी: खेसारी लाल यादव


पटना, 5 फरवरी। भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता खेसारी लाल यादव ने आईएएएनएस से बातचीत करते हुए एक्टर पवन सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया दी। दरअसल, पवन सिंह ने कहा था कि वे तेजस्वी से कभी नहीं मिलना चाहेंगे।

इस पर खेसारी ने शांतिपूर्वक जवाब देते हुए कहा कि हमारा किसी पर जोर नहीं है। अगर किसी को नहीं मिलना है तो वह नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा, "अगर कोई नहीं मिलना चाहता है तो वह उनकी पर्सनल राय है। ठीक है, अगर वे मुझसे नहीं मिलना चाहते हैं तो कोई बात नहीं। हर कोई अपनी जिंदगी में आजाद है। वे किसी से मिले या न मिलें।"

अभिनेता ने यह भी जोड़ा कि पवन सिंह के मिलने से न उनका घर चलता है और न ही उनके मिलने से मेरा घर चलता है। हम दोनों ही कड़ी मेहनत से आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा, "हम दोनों की इमेज लोगों के दिलों में हैं, क्योंकि हम बेहतर काम करते हैं, इसीलिए हम आगे बढ़ते हैं। एक कलाकार के तौर पर मुझे लगता है कि यह चीज होती रहती है। इस पर और बात करने की जरूरत नहीं है।"

खेसारी ने याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा ही पवन सिंह का साथ दिया है। उन्होंने कहा, "मैं उन्हें हमेशा से ही बड़ा भाई मानता आया हूं। चाहे चुनाव हो या कोई मुद्दा, मैंने परिवार की तरह उनका साथ दिया, लेकिन अब पवन सिंह की मर्जी है कि वे मिलें या नहीं।"

आईएएनएस ने पूछा कि पवन सिंह ने कहा था कि आपका गाना अंतरिक्ष में बजेगा? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "यह अच्छी बात है कि एक पिछड़े समाज के बच्चे और उसके छोटे भाई का गाना स्पेस में बजेगा और उनके आशीर्वाद से हम इसे स्पेस में बजाने की कोशिश करेंगे।"

इसके अलावा, खेसारी ने अभिनेता रवि किशन की आलोचना पर भी जवाब दिया। रवि किशन ने खेसारी के पैर छूने पर भी सवाल उठाया था।

इसका जवाब देते हुए खेसारी ने कहा, "मुझमें सम्मान है। अगर मैं आज उनसे मिलता हूं तो छोटे भाई के तौर पर उनके पैर छूऊंगा। आज भी मैं अपने पिता के पैर छूता हूं, वैसे ही। मैं ऐसे पिता का बेटा हूं जिन्होंने मुझे संस्कार सिखाए। सम्मान मेरा कर्तव्य है और मैं देता रहूंगा। अब वह इसे कैसे लेते हैं, यह उनका मामला है।"

खेसारी ने आखिरी में साफ किया कि उनका और पवन का रिश्ता हमेशा से ही छोटे-बड़े भाई का रहा है। उन्होंने कहा, "वे मेरा साथ दें या न दें, यह पूरी दुनिया जानती है, लेकिन यह कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि मैं लड़ते-लड़ते बड़ा हुआ हूं और जो लड़का लड़ते-लड़ते बड़ा हुआ है, उसे आप बातों से छोटा नहीं कर सकते।"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top