WPL फाइनल में कैपिटल्स की तिकड़ी का तूफान, 204 रनों का पहाड़ खड़ा कर RCB को दी कड़ी चुनौती

डब्ल्यूपीएल: फाइनल में कैपिटल्स की तिकड़ी का कमाल, आरसीबी को जीत के लिए 204 रन का टारगेट


वडोदरा, 5 फरवरी। दिल्ली कैपिटल्स ने बीसीए स्टेडियम में जारी विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को जीत के लिए 204 रन का टारगेट दिया है। कैपिटल्स को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिगेज और चिनले हेनरी की तिकड़ी का अहम योगदान रहा।

गुरुवार को फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने दिल्ली कैपिटल्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में कैपिटल्स ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 203 रन बनाए।

इस टीम को शेफाली और लिजेल ली की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5.5 ओवरों में 49 रन जुटाए। शेफाली 13 गेंदों में 3 चौकों के साथ 20 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद ली ने लौरा वोल्वार्ड्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 23 रन जोड़े।

लिजेल ली ने टीम के खाते में 37 रन का योगदान दिया। उनकी इस पारी में 3 छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे। इसके बाद कप्तान जेमिमा रोड्रिगेज ने लौरा वोल्वार्ड्ट के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 गेंदों में 76 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।

जेमिमा 37 गेंदों में 8 चौकों के साथ 57 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद वोल्वार्ड्ट ने चिनले हेनरी के साथ 54 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया। वोल्वार्ड्ट ने 5 बाउंड्री के साथ 44 रन बनाए, जबकि हैनरी ने 15 गेंदों में 35 रन की नाबाद पारी खेली। आरसीबी की तरफ से सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी और नादिन डी क्लार्क ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स जेमिमा रोड्रिगेज की कप्तानी में लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, मारिजैन कप्प, चिनले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी और नंदिनी शर्मा के साथ उतरी है।

दूसरी ओर, स्मृति मंधाना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान संभाल रही हैं। इस खेमे में ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल और लॉरेन बेल शामिल हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top