पवन खेड़ा का मोदी पर तीखा हमला: "लोकतंत्र समझने वाले हमले और डर का फर्क जानते हैं, मोदी डरे हैं"

लोकतंत्र को समझने वाले हमले और डर के अंतर को जानते हैं : पवन खेड़ा


नई दिल्ली, 5 फरवरी। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पीएम मोदी पर विपक्षी सांसदों के सवालों से डरने का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर करते हुए लोकसभा अध्यक्ष के बयान पर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा, "लोकसभा अध्यक्ष ने आज एक अजीब बात कही। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी को सदन में आने से रोका गया क्योंकि महिला सांसदों द्वारा हमले का अंदेशा था। कांग्रेस की महिला सांसद जो विरोध प्रदर्शन कर रही हैं, उनसे प्रधानमंत्री को हमले का डर है। हमले और विरोध में फर्क होता है, जिन्हें लोकतंत्र समझ में आता है, वह इस अंतर को समझता है।"

उन्होंने लिखा, "मोदी जी, आप चीन से डरते हैं, आप एपस्टीन से डरते हैं, आप अमेरिका से डरते हैं, आप अपने साथी सांसदों से डरते हैं, आप किसान से डरते हैं, आप नौजवान से डरते हैं, आप एक किताब से डरते हैं। दरअसल, आप सवाल-जवाब से डरते हैं।"

कांग्रेस प्रवक्ता का यह बयान संसद में चल रहे गतिरोध और विपक्ष के विरोध के बीच आया है, जहां कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल केंद्र सरकार के रवैये और अन्य मुद्दों पर हंगामा कर रहे हैं।

यह बयान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के उस बयान के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सुरक्षा कारणों से प्रधानमंत्री को सदन में जवाब देने से रोका गया। खेड़ा ने इसे 'हमले का अंदेशा' बताकर प्रधानमंत्री की छवि पर सवाल उठाया और इसे लोकतंत्र में जवाबदेही से भागने का प्रमाण बताया।

कांग्रेस का कहना है कि प्रधानमंत्री संसद में जवाब देने से बच रहे हैं, जबकि सरकार इसे सुरक्षा का मुद्दा बता रही है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
4,176
Messages
4,208
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top