सीएमजी ने टाकोमा में अमेरिकी धरती पर मनाया चीनी नववर्ष, स्प्रिंग फेस्टिवल गाला प्रील्यूड से सांस्कृतिक मेलजोल की शुरुआत

[IMG size="449x213" alt="टाकोमा : साएमजी "स्प्रिंग फेस्टिवल गाला प्रील्यूड" का अमेरिका सत्र कार्यक्रम आयोजित"]https://d2lnbwhcsmj8tp.cloudfront.net/thumbnails/202602053663042.jpg[/IMG]

बीजिंग, 5 फरवरी। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) "स्प्रिंग फेस्टिवल गाला प्रील्यूड" का अमेरिका सत्र कार्यक्रम वाशिंगटन राज्य के टाकोमा शहर में स्थित लिंकन हाई स्कूल में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सैन फ्रांसिस्को में चीनी महावाणिज्यदूत चांग च्येनमिन, टाकोमा शहर के मेयर एंडर्स इब्सन सहित दोनों देशों के विभिन्न क्षेत्र से आए लगभग 500 अतिथियों ने भाग लिया। इस तरह विदेश में सीएमजी "स्प्रिंग फेस्टिवल गाला प्रील्यूड" के विशेष कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम में सीएमजी महानिदेशक शन हाईश्योंग और अमेरिका में चीनी राजदूत श्ये फ़ंग ने क्रमशः वीडियो भाषण दिए। अपने भाषण में शन हाईश्योंग ने कहा कि सीएमजी का यह कार्यक्रम लगातार तीन वर्षों से आयोजित किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक अमेरिकी लोग चीनी नववर्ष मनाने और स्प्रिंग फेस्टिवल गाला देखने के माध्यम से चीनी संस्कृति का अनुभव कर रहे हैं। शन हाईश्योंग ने आशा जतायी कि दोनों देशों के लोग हाथ मिलाकर चीन-अमेरिका संबंधों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे, और मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देंगे।

वहीं, राजदूत श्ये फ़ंग ने अपने वीडियो भाषण में कहा कि चीनी राष्ट्र के सबसे महत्वपूर्ण पारंपरिक त्योहार के रूप में, स्प्रिंग फेस्टिवल वसंत की वापसी, बर्फ और हिम के पिघलने और सभी चीजों के पुनरुद्धार का प्रतीक है। इस नाजुक मोड़ पर, जब तापमान में वृद्धि के बावजूद मौसम अभी भी सर्द है, चीन-अमेरिका संबंधों के विकास के सामने नए अवसर और कई चुनौतियां दोनों मौजूद हैं। हमें दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की कूटनीति के मार्गदर्शन का पालन करते हुए चीन-अमेरिका संबंधों के विकास की दिशा को सटीक रूप से समझना चाहिए, इन संबंधों के विकास में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए मतभेदों और असहमति का उचित प्रबंधन आवश्यक है। साथ ही, हमें आपसी लाभ वाले सहयोग का सक्रिय रूप से विस्तार करते हुए चीन-अमेरिका संबंध के विकास में प्रेरित शक्ति का संचार करना चाहिए, दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रवत आवाजाही को मजबूत करना चाहिए। ताकि नववर्ष में और बाद के समय में चीन-अमेरिका संबंधों में और अधिक ताजगी आ सके, नए युग में चीन और अमेरिका एक-दूसरे के साथ उचित रूप से तालमेल बिठाने का रास्ता खोजने में मदद मिल सके।

उधर, कार्यक्रम में उपस्थित टाकोमा शहर के मेयर एंडर्स इब्सन ने अपने भाषण में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में, टाकोमा शहर ने चीन के साथ गहरी मित्रता स्थापित की है। टाकोमा और चीन के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान ने स्थानीय व्यापार और आर्थिक सहयोग के दायरे को बढ़ाया है, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को गहरा किया है और कई युवा परियोजनाओं को बढ़ावा दिया है। उन्होंने लिंकन हाई स्कूल में सीएमजी द्वारा "स्प्रिंग फेस्टिवल गाला प्रील्यूड" कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर आभार व्यक्त किया और उम्मीद जतायी कि टाकोमा अधिक से अधिक चीनी शहरों के साथ और व्यापक आदान-प्रदान और सहयोग करेंगे।

इस कार्यक्रम में सीएमजी "स्प्रिंग फेस्टिवल गाला" (अश्व वर्ष) के प्रचार वीडियो का प्रदर्शन किया गया, और "फिल्मों के माध्यम से चीन की यात्रा" कार्यक्रम के मुख्य अंश भी दिखाए गए। साथ ही, लिंकन हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने चीनी और अंग्रेजी में गीत गाए, उन्होंने गीतों के माध्यम से चीन-अमेरिका मित्रता के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

बताया गया है कि चाइना मीडिया ग्रुप के "स्प्रिंग फेस्टिवल गाला प्रील्यूड" का वैश्विक कार्यक्रम निकट भविष्य में क्रमशः सर्बिया, इथियोपिया, फ्रांस, न्यूजीलैंड, रूस, ब्राजील, जर्मनी, इटली, मिस्र आदि देशों में आयोजित किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top