गंगा आरती के लिए बनेगा भव्य दीघा घाट! सीएम नीतीश ने दिया पक्के घाट और सुंदर उद्यान का निर्देश

सीएम नीतीश कुमार ने दीघा पर्यटन घाट का किया निरीक्षण, समग्र उद्यान के निर्माण का निर्देश


पटना, 5 फरवरी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों लगातार प्रदेश में चलाई जा रही विकास योजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं और उनकी कमियों को देखकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री गुरुवार को पटना के गंगा नदी के किनारे स्थित दीघा पर्यटन घाट पर किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री को बताया गया कि पर्यटन विभाग द्वारा जनार्दन घाट को पर्यटन घाट के रूप में विकसित किया जा रहा है। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने दीघा पर्यटन घाट पर समग्र उद्यान का निर्माण करवाने के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस घाट को पक्का घाट बनाया जाए, जिससे यहां गंगा आरती की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। यहां बड़ी संख्या में आने वाले लोग इसका आनंद उठा सकेंगे और पूरे इलाके में भक्तिपूर्ण माहौल बन सकेगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा की सैर करने वाले यहां जो पर्यटक आते हैं, उनके लिए बुनियादी और अच्छी पर्यटकीय सुविधाएं विकसित की जाएं, जिससे पर्यटकों को परेशानी न हो।

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी सेतु के समानांतर बनाए जा रहे नए सिक्स लेन गंगा ब्रिज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसका निर्माण कार्य समय पर तेजी से पूर्ण कराया जाए, जिससे लोगों को सुविधा मिल सके। इस पुल के बन जाने से पुराने जे पी सेतु पर यातायात का दबाव कम होगा। यह पुल उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के आवागमन को और सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पर्यटन विभाग के सचिव नीलेश रामचन्द्र देवरे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बता दें कि बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) के पुनर्विकास निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया था और गुणवत्ता पूर्ण काम करने के निर्देश दिए थे।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
4,134
Messages
4,166
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top