खरीदारों के लिए राहत, सोना 4 हजार रुपए और चांदी 28,000 रुपए से अधिक सस्ती हुई

खरीदारों के लिए राहत, सोना 4 हजार और चांदी 28,000 रुपए से अधिक सस्ती हुई


मुंबई, 5 फरवरी। सोना और चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी है,गुरुवार को कीमती धातुओं की कीमतों में फिर भारी कमी देखने को मिली है, जिससे दाम 28,000 रुपए तक कम हो गए हैं।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 4,123 रुपए कम होकर 1,52,502 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,56,625 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

22 कैरेट सोने का दाम 1,44,873 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,39,692 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,18,619 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,14,377 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम 28,123 रुपए कम होकर 2,54,339 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,82,462 रुपए प्रति किलो था।

हाजिर बाजार के साथ-साथ वायदा बाजार में भी कमजोरी देखी गई है। खबर लिखे जाने के साथ, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1.13 प्रतिशत कम होकर 1,51,318 रुपए हो गई है। चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 8.53 प्रतिशत कम होकर 2,45,925 रुपए थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखी जा रही है। सोने की कीमत 1.28 प्रतिशत कम होकर 4,887 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 7.42 प्रतिशत की कम होकर 78 डॉलर प्रति औंस पर थी।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतीन त्रिवेदी ने कहा कि सोने में सत्र के दौरान कमजोरी देखी गई, जिससे कॉमेक्स पर सोना 100 डॉलर प्रति औंस और एमसीएक्स पर करीब 1,000 रुपए कम हो गया है। अब निवेशकों का फोकस अमेरिका से आने वाले बेरोजगारी डेटा के साथ अन्य आंकड़ों पर होगा।

उन्होंने आगे बताया कि सोने के लिए कॉमेक्स पर 5,000 डॉलर प्रति औंस एक रुकावट का स्तर है। सपोर्ट 4,700 डॉलर-4,750 डॉलर प्रति औंस के आसपास है। ऐसे में सोने की कीमत 1,48,000 रुपए के आसपास रह सकती है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
4,134
Messages
4,166
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top