ममता कुलकर्णी की खास अपील: गौमाता के महत्व पर आधारित 'गोदान' को परिवार संग देखने सिनेमाघर जरूर जाएं

पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने किया फिल्म 'गोदान' का समर्थन, कहा- सभी को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए


मुंबई, 5 फरवरी। भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में गाय को बहुत महत्व दिया जाता है। उनकी अहमियत को समझाने के लिए निर्देशक अमित प्रजापति फिल्म 'गोदान' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का ममता कुलकर्णी ने समर्थन किया है।

फिल्म दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति, दीनदयाल धाम, फरह, मथुरा (उत्तर प्रदेश) की प्रस्तुति है और कामधेनु इंटरनेशनल द्वारा बनाई गई है।

ममता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की कि वे फिल्म को परिवार और दोस्तों के साथ देखने के लिए जरूर जाएं। अभिनेत्री ने कहा, "दीनदयाल मथुरा समिति गौशाला द्वारा बनाई गई फिल्म 'गोदान' 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में गौमाता के महत्व को बखूबी से दर्शाया गया है।"

उन्होंने आगे कहा, "आप सभी अपने परिवार, बच्चों और दोस्तों के साथ देखने के लिए जरूर जाएं ताकि बच्चों को गाय का महत्व समझ में आए और इस फिल्म का प्रचार समाज में हो। निर्माता-निर्देशक विनोज चौधरी हैं और प्रभारी शांतनु चौधरी जी हैं। मैं उनको धन्यवाद और शुभकामनाएं दे रही हूं।"

फिल्म गोदान की बात करें तो इसमें गौमाता के सांस्कृतिक, वैज्ञानिक और सामाजिक महत्व पर जोर दिया गया है। इसमें पंचगव्य के फायदों पर खास जोर है, जो स्वास्थ्य, संस्कार, समृद्धि, समसरसता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े हैं।

फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है क्योंकि यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ एक गंभीर सामाजिक और आध्यात्मिक संदेश भी लेकर आ रही है। विनोद चौधरी द्वारा निर्मित व निर्देशित फिल्म में उपासना सिंह, मनोज जोशी, साहिल आनंद, सहर्ष शुक्ला और सत्येंद्र मौर्या जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे।
 

Forum statistics

Threads
13,328
Messages
13,365
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top