तीन साल से स्टॉकर का शिकार रवीना रवि! सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द, पुलिस से लगाई गुहार

Raveena ravi


हैदराबाद, 5 फरवरी। कई तमिल-मलयालम फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं अभिनेत्री और डबिंग आर्टिस्ट रवीना रवि ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रशंसकों को अपनी समस्या से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग भी की।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर किए पोस्ट में वह स्टॉकिंग के खिलाफ आवाज उठाती नजर आईं। उन्होंने दावा किया है कि पिछले तीन साल से दो व्यक्ति सबरीश और उसका भाई उन्हें, उनके परिवार और दोस्तों को लगातार परेशान कर रहे हैं।

'लव टुडे' जैसी सफल फिल्म में अपनी आवाज और अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली रवीना ने पोस्ट में लिखा, “यह पोस्ट मैं अपने परिवार, दोस्तों और खुद को एक स्टॉकर से बचाने के लिए कर रही हूं। तीन साल से यह दोनों व्यक्ति हमें परेशान कर रहे हैं। मैं चुप रही, उम्मीद थी कि पुलिस की शिकायत और चेतावनी से यह रुक जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।”

उन्होंने बताया कि ये लोग कई फर्जी अकाउंट्स से मैसेज और कमेंट्स करते हैं। गंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं और न सिर्फ उन्हें, बल्कि उनके करीबी लोगों को भी निशाना बनाते हैं।

रवीना ने अफसोस जताया कि उनके दोस्तों और परिवार को उनकी वजह से यह सब सहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वे पहले से कानूनी शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन उत्पीड़न थमा नहीं है।

रवीना ने बताया कि ये कई एक्ट्रेस और प्रोफेशनल महिलाओं को भी इसी तरह परेशान कर चुके हैं। वे झूठे दावे करते हैं जैसे “हम पहले मिल चुके हैं”, “शादी तय हो गई है” आदि।

अब उन्होंने इस मुद्दे को सार्वजनिक करने का फैसला किया है। उन्होंने फॉलोअर्स से अपील करते हुए कहा, "इन प्रोफाइल्स को तुरंत ब्लॉक और रिपोर्ट करें। अगर इनसे कोई मैसेज आए तो सावधान रहें और जवाब न दें।" साथ ही रवीना ने चेन्नई पुलिस और अधिकारियों से अपील की कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

उन्होंने कहा, "चेन्नई को अक्सर महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर कहा जाता है। मुझे उम्मीद है कि अधिकारी इस मामले में कदम उठाएंगे और साबित करेंगे कि यह शहर सभी के लिए सुरक्षित है।"
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
13,239
Messages
13,276
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top