एनटीपीसी का बड़ा ऐलान: 2047 तक देश में स्थापित करेगा 30 GW की विशाल परमाणु ऊर्जा क्षमता- नाइक

एनटीपीसी 2047 तक स्थापित करेगा 30 गीगावाट की परमाणु ऊर्जा क्षमता : श्रीपद नाइक


नई दिल्ली, 5 फरवरी। सरकारी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी 2047 तक 30 गीगावाट की परमाणु ऊर्जा क्षमता स्थापित करने की योजना बना रही है। यह जानकारी केंद्रीय विद्युत राज्य मंत्री श्रीपद नाइक की ओर से गुरुवार को संसद में दी गई।

सभी जरूरी आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद, एनटीपीसी ने कंपनी अधिनियम के तहत एनटीपीसी परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड (एनपीयूएनएल) नामक पूर्ण स्वामित्व वाली परमाणु सहायक कंपनी का गठन किया है।

लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय मंत्री ने कहा, "एनटीपीसी का 30 गीगावाट का लक्ष्य सरकार के 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु क्षमता हासिल करने के निर्णय का हिस्सा है।"

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि एनटीपीसी और न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) का एक संयुक्त उद्यम, अनु शक्ति विद्युत निगम लिमिटेड राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में 4X700 मेगावाट की परमाणु ऊर्जा परियोजना स्थापित करने की प्रक्रिया में है।

इस प्लांट को माही बांसवाड़ा राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना (एमबीआरएपीपी) कहा जाता है। वर्तमान अनुमानों के अनुसार, एमबीआरएपीपी की पहली 700 मेगावाट इकाई का प्रारंभिक परीक्षण वित्त वर्ष 2032-33 तक शुरू हो जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि विभिन्न विकल्पों और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ संभावित सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने के लिए, एनटीपीसी लिमिटेड ने रुचि पत्र (ईओआई) जारी किया है।

एनटीपीसी ने पिछले महीने गुजरात और राजस्थान में अपनी सहायक कंपनियों की विभिन्न सौर परियोजनाओं के माध्यम से वाणिज्यिक क्षमता में 359.58 मेगावाट की वृद्धि दर्ज की है, जिससे समूह की कुल वाणिज्यिक क्षमता 85.5 गीगावाट से अधिक हो गई है।

एनटीपीसी भारत की एक चौथाई बिजली आवश्यकताओं की पूर्ति में योगदान दे रही है और इसकी स्थापित क्षमता 85 गीगावाट से अधिक है, साथ ही 30.90 गीगावाट की अतिरिक्त क्षमता निर्माणाधीन है, जिसमें 13.3 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता शामिल है।

कंपनी ने 2032 तक 60 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य रखा है, जिससे भारत के नेट जीरो लक्ष्यों को मजबूती मिलेगी।

कंपनी के अनुसार, थर्मल, हाइड्रो, सौर और पवन ऊर्जा संयंत्रों के विविध पोर्टफोलियो के साथ, एनटीपीसी देश को विश्वसनीय, किफायती और टिकाऊ बिजली प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
4,165
Messages
4,197
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top