फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो ने जय शाह की तारीफ की, बोले- ओलंपिक में क्रिकेट के भविष्य पर साथ काम करेंगे

फीफा प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो ने आईसीसी चीफ जय शाह से की मुलाकात, कहा- मैं साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं


नई दिल्ली, 5 फरवरी। फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने इटली के मिलान शहर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह से मुलाकात की है। यह मुलाकात दुनिया के दो सबसे लोकप्रिय खेलों से जुड़े बड़े पदाधिकारियों के बीच हुई अहम बैठक मानी जा रही है।

इस मुलाकात की जानकारी जियानी इन्फेंटिनो ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करके दी। उन्होंने क्रिकेट को आगे बढ़ाने में जय शाह की भूमिका की सराहना की और ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की वापसी पर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।

इन्फेंटिनो ने लिखा कि मिलान में आईसीसी अध्यक्ष जय शाह से मिलकर उन्हें बहुत खुशी हुई। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, "आज मिलान में आईसीसी चेयरमैन जय शाह से मिलकर मुझे खुशी हुई। क्रिकेट जैसे खूबसूरत खेल को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने जो शानदार काम किया है, वह मिसाल है। क्रिकेट दो साल में समर ओलंपिक्स में फिर से शामिल हो रहा है, तो मैं उन्हें और सभी को शुभकामनाएं देता हूं।"

उन्होंने आगे कहा कि वे खेलों के माध्यम से दुनिया को जोड़ने के लिए जय शाह के साथ मिलकर काम करने को भी उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, "मैं स्पोर्ट्स के जरिए दुनिया को एक करने के लिए साथ मिलकर काम करने और सहयोग करने का भी इंतजार कर रहा हूं।"

क्रिकेट वर्ष 2028 में होने वाले ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में वापसी करेगा। ये ओलंपिक खेल अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आयोजित होंगे। इससे पहले वर्ष 1900 में पेरिस ओलंपिक में क्रिकेट खेला गया था, यानी पूरे 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी होने जा रही है।

एलए ओलंपिक 2028 में क्रिकेट का टी-20 प्रारूप खेला जाएगा। पुरुष और महिला, दोनों वर्गों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं होंगी और दोनों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिए जाएंगे। पुरुषों और महिलाओं की कैटेगरी के लिए कॉम्पिटिशन 12 जुलाई से 29 जुलाई तक चलेंगे। मेडल मैच क्रमशः 20 जुलाई (महिलाओं के लिए) और 29 जुलाई (पुरुषों के लिए) को होंगे।

हर वर्ग में छह-छह टीमें भाग लेंगी और कुल 28 मैच खेले जाएंगे। पुरुष और महिला वर्ग के लिए 90-90 खिलाड़ियों का कोटा तय किया गया है, जिससे हर टीम 15 खिलाड़ियों की टीम घोषित कर सकेगी।

ओलंपिक में होने वाले सभी क्रिकेट मैच अमेरिका के पोमोना शहर के फेयरग्राउंड्स में बनाए जाने वाले अस्थायी स्टेडियम में खेले जाएंगे। यह स्थान लॉस एंजेलिस से लगभग 50 किलोमीटर दूर है।

हालांकि, ओलंपिक 2028 के लिए क्रिकेट में क्वालीफिकेशन का तरीका अभी तय नहीं हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस मुद्दे पर चर्चा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की वार्षिक बैठक में होगी, जो 17 जुलाई से सिंगापुर में शुरू होने वाली है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
4,153
Messages
4,185
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top