चरणजीत चन्नी ने राहुल गांधी के 'गद्दार दोस्त' बयान पर लगाई मुहर, बोले- बिट्टू ने कांग्रेस को धोखा दिया

चरणजीत सिंह चन्नी ने राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान का किया समर्थन


नई दिल्ली, 4 फरवरी। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान का समर्थन किया है।

चन्नी ने कहा कि राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहकर कुछ गलत नहीं किया है।

नई दिल्ली में पूर्व सीएम और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि आज गेट पर राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच बातचीत हुई, भाजपा ने उस पर बवाल किया है। राहुल गांधी ने उन्हें 'गद्दार दोस्त' कहा, जब वह कांग्रेस में थे तब राहुल गांधी ने उन्हें वह सब कुछ दिया, जिसकी उन्हें जरूरत थी। चुनाव के दौरान जब पार्टी को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब उन्होंने पार्टी छोड़ दी। वे गद्दार नहीं हैं तो क्या हैं। बिल्कुल सही है राहुल गांधी ने जो नाम दिया है। उन्होंने जो कांग्रेस पार्टी के साथ किया, पार्टी को धोखा दिया, गद्दारी की। राहुल गांधी ने यह भी कहा है कि वह कांग्रेस में वापस में आ सकते हैं, एक घर छोड़कर दूसरे घर में जाना, और वहां से फिर किसी और घर में जाना संभव है। वे कांग्रेस में आने की कोशशि कर सकते हैं।

चन्नी ने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू ने अहसानों के बदले गद्दारी की है। यह सब जानते हैं कि उन्होंने पार्टी के साथ धोखा किया, इसलिए मैं राहुल गांधी की बात का समर्थन करता हूं।

बता दें कि रवनीत सिंह बिट्टू ने आईएएनएस से बातचीत में दावा किया कि जब मैंने राहुल गांधी से हाथ नहीं मिलाया तो वह मुझ पर हमला करने वाले थे। केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस के दूसरे नेताओं ने राहुल गांधी को पकड़ा। अगर वे उन्हें नहीं पकड़ते तो पता नहीं क्या कुछ होता। रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि मुझे सामने देखकर उन्हें रोज दर्द होता है। वह दर्द आज राहुल गांधी की जुबान और शारीरिक तौर पर साफ दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि ये वे लोग हैं जिनके समर्थकों ने हजारों सिखों को उनके गले में टायर डालकर और आग लगाकर मारा। उसके बाद गुरुद्वारों को तोड़ा गया। ये हमेशा सिखों के दुश्मन रहे हैं।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
3,795
Messages
3,827
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top