पीएम मोदी ने मणिपुर के नए सीएम खेमचंद सिंह को दी बधाई, राज्य के विकास-समृद्धि के लिए जताया विश्वास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर के नए मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह को दी बधाई


नई दिल्ली, 4 फरवरी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने बुधवार को मणिपुर के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की बधाई दी है। पीएम मोदी ने विश्वास जताया है कि मुख्यमंत्री के रूप में खेमचंद मणिपुर के मेरे भाई-बहनों के विकास और समृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए लगन से काम करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "युमनाम खेमचंद सिंह जी को मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई। मैं श्रीमती नेमचा किपगेन जी और श्री लोसी डिखो जी को राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर तथा श्री कोंथौजम गोविंदास सिंह जी और श्री खुरैजम लोकेन सिंह जी को मणिपुर सरकार में मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर बधाई देना चाहता हूँ।"

उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि वे मणिपुर के मेरे भाई-बहनों के विकास और समृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए लगन से काम करेंगे।

बता दें कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री युम्नाम खेमचंद सिंह ने बुधवार को मणिपुर के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

यह शपथ ग्रहण समारोह भाजपा द्वारा नई दिल्ली में 61 वर्षीय मैतेई समुदाय के नेता को नया विधानसभा दल नेता घोषित किए जाने के एक दिन बाद हुआ।

राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने लोक भवन में आयोजित एक समारोह में नए मुख्यमंत्री, दो उपमुख्यमंत्रियों और दो अन्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ लेने वाले अन्य मंत्री भाजपा के नेमचा किपगेन और गोविंदास कोंथौजम, नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के लोइशी दिखो और राष्ट्रीय जन पार्टी के खुरैजाम लोकेन सिंह हैं।

पूर्व मंत्री नेमचा किपगेन ने नई दिल्ली स्थित मणिपुर भवन से ऑनलाइन माध्यम से उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

नागा पीपुल्स फ्रंट के विधायक एल. दिखो ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

खेमचंद सिंह के नेतृत्व वाली सरकार का विस्तार बाद में किया जाएगा क्योंकि सात मंत्रियों के पद अभी भी रिक्त हैं।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
3,703
Messages
3,735
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top