शहजाद पूनावाला की मां को टक्कर मारने वाला ड्राइवर आखिर हत्थे चढ़ा, पुणे पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने दी राहत

पुणे पुलिस ने शहजाद पूनावाला की मां को टक्कर मारने वाले ड्राइवर को हिरासत में लिया


पुणे, 4 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां को टक्कर मारने वाले आरोपी ड्राइवर को पुणे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी ड्राइवर घटना के वक्त से फरार था, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ जारी है।

भाजपा प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर जानकारी दी कि पुणे पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लिया है।

शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह हमारे परिवार के लिए बहुत कठिन समय है। मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का विशेष धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने एक साधारण कार्यकर्ता की चिंता की और तुरंत संज्ञान लिया।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि पुणे पुलिस ने मुझे सूचित किया है कि उन्होंने मेरी मां को टक्कर मारने वाले कार के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। मुझे पूरा विश्वास है कि पुलिस इस घटना के पीछे के मकसद की गहन जांच करेगी और यह भी पता लगाएगी कि आरोपी ड्राइवर नशे में था या नहीं।

उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि उनकी मां को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बुधवार को उनकी सर्जरी होनी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले पर स्वयं संज्ञान लिया है और स्थानीय पुलिस को सख्त एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने घटना का विवरण साझा करते हुए कहा कि कल मेरी मां के साथ बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और परेशान करने वाली घटना घटी। एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं। वर्तमान में वे अस्पताल में भर्ती हैं और बुधवार को उनकी सर्जरी प्रस्तावित है। मैं सभी शुभचिंतकों का तहे-दिल से आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जो लगातार फोन करके मेरी मां की सेहत के बारे में जानकारी ले रहे हैं। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे मेरी मां की जल्दी से पूरी सलामती के लिए दुआ करें। मैं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top