सीएमजी वसंतोत्सव गाला की न्यूज ब्रीफिंग: इस बार दिखेगा रोबोट, AI और डिजिटल मानवों से तकनीक का अद्भुत संगम

'सीएमजी स्प्रिंग फेस्टिवल गाला'के लिए आयोजित न्यूज ब्रीफिंग में कार्यक्रम की अभिनव विशेषताओं की प्रस्तुति


बीजिंग, 4 फरवरी। पेइचिंग में 2026 "सीएमजी स्प्रिंग फेस्टिवल गाला" के लिए 4 फरवरी को न्यूज ब्रीफिंग आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रचनात्मक विशेषताओं और तकनीकी अनुप्रयोगों का परिचय दिया गया, साथ ही मेजबानों की सूची और मंच डिजाइन की घोषणा की गई।

सीएमजी के संपादकीय मंडल के सदस्य जियांग वेनबो ने अश्व वर्ष के "सीएमजी स्प्रिंग फेस्टिवल गाला" के तकनीकी नवाचार अनुप्रयोगों को प्रस्तुत किया। इस वर्ष, मानवरूपी रोबोट एक बार फिर वसंत उत्सव समारोह के मंच की शोभा बढ़ाएंगे। सीएमजी द्वारा विकसित सीसीटीवी मीडिया मॉडल 2.0 का उपयोग वसंत उत्सव समारोह की सामग्री के निर्माण में पहली बार किया जाएगा। वीडियो सामग्री निर्माण और अति-यथार्थवादी डिजिटल मानवों के सृजन से कार्यक्रम निर्माण की गुणवत्ता और दक्षता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

सीएमजी संस्कृति और प्रौद्योगिकी के एकीकरण की नवोन्मेषी पद्धति के प्रति समर्पित रहेगा, दुनिया भर में रहने वाले चीनी लोगों और विदेशी मित्रों के लिए एक ऐसा वसंत महोत्सव समारोह तैयार करेगा जो विचारोत्तेजक, कलात्मक, मनोरंजक और तकनीकी रूप से उन्नत हो।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
3,665
Messages
3,697
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top