जन्मदिन पर उर्मिला मतोंडकर ने बांटा खुशी का मंत्र, कहा- हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची जिंदगी

दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही जिंदगी है- उर्मिला मतोंडकर


मुंबई, 4 फरवरी। 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मतोंडकर बुधवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस और चाहने वालों को तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी तस्वीर शेयर कीं। इसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उर्मिला ने पोस्ट कर लिखा, "आज मेरा दिल आप सभी से मिले प्यार और आशीर्वाद के लिए कृतज्ञता से भरा हुआ है। आप सभी ने मुझे बिना शर्त के जो प्यार दिया है, वही मेरी दुनिया है और मैं उसे आप सभी के साथ वापस बांटती हूं।"

अभिनेत्री ने आगे लिखा, "जिंदगी एक ऐसे अनगिनत छोटे-छोटे पलों से बनी होनी चाहिए, जिनमें हम ज्यादा से ज्यादा लोगों के चेहरे पर एक छोटी-सी मुस्कान ला सकें। भगवान की कृपा से मुझे ऐसे कई खूबसूरत पल मिले हैं। मैं इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आगे भी मुझे ऐसे मौके मिलते रहें, जिनसे मैं किसी न किसी तरह दूसरों के जीवन में अच्छा बदलाव ला सकूं।"

उर्मिला ने आखिर में फैंस की तरफ से मिले समर्थन, अच्छाई और सराहना के लिए दिल से धन्यवाद किया।

उर्मिला का यह पोस्ट फैंस को पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन पर जन्मदिन की बधाई देने के साथ हार्ट और फायर के इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अभिनेत्री ने सिनेमा में 90 के दशक में कदम रखकर धमाल मचाया था। हालांकि, अभिनेत्री ने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी। उन्होंने सबसे पहले साल 1981 की फिल्म 'कलयुग' से सिनेमा में कदम रखा था, लेकिन असल पहचान साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'मासूम' से मिली थी। इसके बाद आगे जाकर उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस भी काम किया और काफी नाम कमाया।

फिल्म रंगीला में काम करके वे रातों रात स्टार बन गई थीं। इस फिल्म का गाना 'रंगीला रे' आज भी लोगों की जुबान पर है। इसके अलावा 'सत्या' और 'मस्त' जैसी फिल्मों में उन्होंने कमाल का काम किया। उनकी डांसिंग और एक्टिंग स्टाइल ने उन्हें अलग पहचान दी।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
3,665
Messages
3,697
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top