नेहा और टोनी कक्कड़ का नया गाना 'मिल लेना' हुआ रिलीज, फैंस बोले: दिल जीत लिया!

नेहा और टोनी का नया रोमांटिक डुएट 'मिल लेना' आउट


मुंबई, 4 फरवरी। मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ और उनके भाई ने एक बार फिर अपने फैंस के लिए रोमांटिक सॉन्ग 'मिल लेना' रिलीज कर दिया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

इस गाने में नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ की जोड़ी एक बार फिर कमाल दिखा रही है। दोनों ने मिलकर इस रोमांटिक डुएट को अपनी आवाज दी, जबकि इसके बोल का लेखन और कम्पोजिशन टोनी कक्कड़, जूनियर और रोहनप्रीत सिंह ने मिलकर किया है। इन तीनों ने मिलकर ट्रैक को हल्के-फुल्के रोमांस के साथ इमोशंस दिया है।

गाने में नेहा और टोनी की जोड़ी एक बार फिर कमाल दिखा रही है। नेहा और टोनी की जुगलबंदी में दोनों गाने के बोल के साथ मजेदार अंदाज में खेलते नजर आते हैं। गाने के बोल दिल छू लेने वाले हैं। खासकर 'मिल लेना एक बार' वाली लाइन, रूठे हुए प्रेमी की मिलने की तड़प और प्यार की चाहत को बखूबी से बयां कर रही है। यह गाना उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो किसी से नाराजगी के बाद भी प्यार की उम्मीद रखते हैं।

यह गाना सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ को अपने गानों को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अभी हाल ही में दोनों ने ‘कैंडी शॉप’ गाना रिलीज किया था, जिसके बाद दोनों को जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अब देखना होगा कि फैंस को नेहा और टोनी का ये गाना कैसा लगता है।

बता दें कि नेहा का करियर काफी संघर्ष भरा रहा है। उन्होंने छोटी सी उम्र से ही भजन गाकर अपने परिवार की आर्थिक मदद शुरू कर दी थी। बाद में वे इंडियन आइडल सीजन 2 में नजर आईं, जिसके बाद नेहा ने इंडस्ट्री में गायन की शुरुआत फिल्म कॉकटेल का गाना 'सेकंड हेंड जवानी' से की थी। नेहा ने अब तक कई मशहूर गाने दिए हैं, जिनमें 'जादू की झप्पी', 'धतिंग नाच', 'मनाली ट्रांस', 'लंदन ठुमकदा', और 'दिलबर' जैसे हिट गाने शामिल हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top