ग्लैमर से दूर भक्ति में डूबी अनन्या पांडे! पहला ज्योतिर्लिंग दर्शन कर महादेव के सामने हुईं नतमस्तक, तस्वीरें वायरल

भक्ति में अनन्या पांडे, पूरा किया पहला ज्योतिर्लिंग दर्शन


मुंबई, 3 फरवरी। अभिनेत्री अनन्या पांडे अक्सर अपने ग्लैमरस लुक से चर्चाएं बटोरती रहती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी धार्मिक यात्रा से फैंस को चौंका दिया है। अभिनेत्री ने हाल ही में ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए।

उन्होंने इस धार्मिक यात्रा की झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। अभिनेत्री अनन्या पांडे ने महाराष्ट्र के नासिक स्थित प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन किए। यह यात्रा उनके लिए पहला ज्योतिर्लिंग दर्शन है, जिसे अनन्या ने बेहद खास और पवित्र बताया है।

तस्वीरों में अनन्या महादेव के सामने नतमस्तक नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वे शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए दिख रही हैं, तो दूसरी में हाथ जोड़कर भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं। अनन्या ने पोस्ट कर लिखा, "हर हर महादेव। मेरा पहला ज्योतिर्लिंग एक सुंदर और पवित्र यात्रा की शुरुआत।"

अभिनेत्री के पोस्ट शेयर करने के बाद उनके फैंस और इंडस्ट्री के कई लोगों ने कमेंट सेक्शन पर प्रतिक्रिया दी। संजय कपूर की पत्नी, महीप कपूर, ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी से प्रतिक्रिया दी। वहीं, फैंस ने 'हर हर महादेव' और 'जय भोलेनाथ' जैसे कमेंट से प्रतिक्रिया दी।

कई समय से अभिनेत्री का अध्यात्मिकता की ओर झुकाव दिख रहा है। इससे पहले भी वह महादेव के मंदिर में गई थीं, जिसकी कुछ झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

महाराष्ट्र के नासिक में स्थित त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, भगवान शिव के 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक (आठवां), है, जो अपनी अनूठी त्रिमूखी (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) लिंग स्वरूप के लिए प्रसिद्ध है। यह मंदिर गोदावरी नदी के उद्गम स्थल और कुशावर्त तीर्थ के निकट स्थित है। काले पत्थरों से निर्मित यह मंदिर कालसर्प दोष पूजा और नारायण नागबली जैसे अनुष्ठानों के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है।

अभिनेत्री जल्द ही लक्ष्य लालवानी के साथ फिल्म 'चांद मेरा दिल' में नजर आएंगी। विवेक सोनी द्वारा निर्देशित फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर और अदार पूनावाला हैं। यह फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
3,494
Messages
3,526
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top