रूसी विदेश मंत्री का बड़ा दावा: रूस-चीन सहयोग से वैश्विक तनाव के बीच दुनिया को मिल रही स्थिरता

वैश्विक स्थिति में स्थिरता लाता है रूस-चीन सहयोग: रूसी विदेश मंत्री


बीजिंग, 3 फरवरी। रूसी विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर 2 फरवरी को जारी एक खबर के अनुसार, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस और चीन अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपने सहयोग को लगातार मजबूत कर रहे हैं, जिससे दिन-ब-दिन तनावपूर्ण होती वैश्विक स्थिति में स्थिरता आ रही है।

रूसी विदेश मंत्रालय की वेबसाइट ने 2025 में रूस की राजनयिक उपलब्धियों के सम्बंध में मीडिया के सवालों के जवाब में लावरोव द्वारा दिए गए उत्तरों का एक प्रतिलेख प्रकाशित किया। रूस-चीन सम्बंधों के बारे में बोलते हुए, लावरोव ने कहा कि जिम्मेदार प्रमुख शक्तियों और अंतर्राष्ट्रीय मामलों में महत्वपूर्ण प्रतिभागियों के रूप में, रूस और चीन तेजी से अशांत वैश्विक स्थिति के मद्देनजर एक विशेष ऐतिहासिक मिशन निभाते हैं।

लावरोव ने कहा कि रूसी और चीनी विदेश नीतियों का समन्वय दोनों देशों के बीच नए युग के लिए व्यापक रणनीतिक सहयोग साझेदारी का एक महत्वपूर्ण घटक और प्राथमिकता है, जो अंतर्राष्ट्रीय मामलों में एक महत्वपूर्ण स्थिरता कारक है, और अंतर्राष्ट्रीय सम्बंधों के लोकतंत्रीकरण में एक बड़ा योगदान है।

लावरोव ने कहा कि चीन वैश्विक मंच पर रूस का एक महत्वपूर्ण साझेदार है, और दोनों पक्ष संयुक्त राष्ट्र, शांगहाई सहयोग संगठन, ब्रिक्स, जी20 और एपेक जैसे बहुपक्षीय ढांचों के भीतर सहयोग को मजबूत कर रहे हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top