दिलीप जायसवाल बोले: एनडीए का बजट बनेगा 'विकसित बिहार' की आधारशिला, महिलाओं-किसानों को मिलेगी आर्थिक मजबूती

विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करेगा एनडीए का बजट: दिलीप जायसवाल


पटना, 3 फरवरी। बिहार विधानसभा में मंगलवार को वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने इस बजट को अनोखा करार देते हुए कहा कि यह आने वाले विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करेगा।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस बजट में विशेषकर महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने, उद्योग, पथ निर्माण, चिकित्सा, शिक्षा और किसानों के कल्याण को समाहित करते हुए समृद्ध बिहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। विपक्ष को अभी इस बजट को समझने में समय लगेगा। यदि वे इसे ध्यान से पढ़ेंगे तो निश्चित रूप से इसकी तारीफ करेंगे।

दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार के समग्र विकास की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ाया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि राज्य सरकार विकसित बिहार के संकल्प को पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है। पिछले वर्ष की तुलना में बजट में उल्लेखनीय वृद्धि कर शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, रोजगार और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों को नई गति देने का प्रयास किया गया है। एनडीए सरकार के नेतृत्व में बिहार तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और यह बढ़ा हुआ बजट राज्य के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगा।

उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का ऐतिहासिक बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि 14 करोड़ बिहारवासियों के सपनों और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में यह बजट 'ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान एवं सम्मान' के उन पांच मजबूत स्तंभों पर आधारित है, जो हमारे प्रदेश को आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।

दिलीप जायसवाल ने कहा कि वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ रुपए का ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया है, जो पिछले बजट की तुलना में लगभग 30,694.74 करोड़ रुपए अधिक है। यह बजट बिहार के चहुंमुखी विकास को नई गति देने वाला सिद्ध होगा।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
10,644
Messages
10,681
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top