उत्तराखंड को सीएम धामी की बड़ी सौगात! लोकतंत्र सेनानी पेंशन सहित करोड़ों की विकास योजनाओं को मिली मंजूरी

उत्तराखंड: सीएम धामी ने 'लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन' समेत कई योजनाओं को दी मंजूरी


देहरादून, 3 फरवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन योजना के तहत मंगलवार को हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा की रहनी वाली देवकी काण्डपाल को 17 मई 2023 से 20 हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाने की स्वीकृित प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने अमृत 2.0 योजना के अन्तर्गत नगर निगम हरिद्वार के वार्ड संख्या 59 सीतापुर सरोवर में वाटर बॉडी रिजुविनेशन योजना के लिए 1.68 करोड रुपए, सिंचाई विभाग के अन्तर्गत विकासखण्ड रायपुर बांदल नदी में नहर के शीर्ष पर जल संरक्षण एवं संवर्द्धन कार्य के लिए 2.19 करोड़ रुपए, बीजापुर नहर के हैड का सुदृढीकरण एवं आधुनिकीकरण के लिए 5 करोड़ रुपए तथा उत्तराखण्ड पेयजल निगम के अन्तर्गत लोहाघाट टाउन पम्पिंग पेयजल योजना के लिए 84.45 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान है।

मुख्यमंत्री ने डॉ० भीमराव अम्बेडकर रा० बालक छात्रावास कण्डोली, देहरादून में अनुरक्षण कार्य के लिए 46.56 लाख रुपए, राजा बाबू पब्लिक इण्टर कॉलेज आसफग्रान्ट हरिद्वार को हाईस्कूल (कक्षा 09 से 10) के लिए 2 लाख रुपए तथा इण्टरमीडिएट (कक्षा 11 से 12 तक) के लिए 3 लाख रुपए व कुल 5 लाख रुपए का आवर्तक सहायता अनुदान/टोकन अनुदान तथा हर्ष पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, मूलदासपुर माजरा, हरिद्वार को प्रोत्साहन धनराशि के रूप में एक लाख रुपए प्रतिवर्ष की आवर्तक सहायता अनुदान/टोकन अनुदान की स्वीकृति प्रदान किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री द्वारा जिला कारागार, देहरादून में वर्तमान भूमिगत विद्युत केबल एवं पैनल को बदलकर समुचित क्षमता की आर्मरड केबल व पैनल स्थापित किये जाने के लिए 85.22 लाख रुपए स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के अन्तर्गत अखुली ग्राम पंचायत में सम्पर्क मार्ग निर्माण के लिए 54.80 लाख रुपए, विधानसभा क्षेत्र धारचूला में जोशागांधी नगर से कोटाखड़िक इमला ट्रैक रूट/अश्वमार्ग (टीएसपी) के निर्माण हेतु अवशेष धनराशि 30.55 लाख रुपए तथा विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के विकासखण्ड मूनाकोट के अन्तर्गत ग्राम सभा घुर्चू तोक पंतरा से अखुली तोक बुर्गर तक सम्पर्क मार्ग निर्माण लिए लि 83.93 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
10,626
Messages
10,663
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top