संकट में संबल: दिल्ली सरकार ने यमुना हादसे के मृतक भाजपा कार्यकर्ता कुलदीप नैनवाल की पत्नी को दी नौकरी

दिल्ली सरकार ने यमुना हादसे में जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ता कुलदीप नैनवाल की पत्नी को दी नौकरी


नई दिल्ली, 3 फरवरी। दिल्ली के करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में यमुना नदी में हुए दुखद हादसे में जान गंवाने वाले कुलदीप नैनवाल की पत्नी दीपा नैनवाल को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा नौकरी प्रदान की गई। यह नियुक्ति पहले लिए गए निर्णय के अनुरूप मंगलवार को संपन्न हुई, जिससे पीड़ित परिवार को स्थायी आजीविका और भविष्य का संबल मिल सके।

यह कार्य विधि एवं न्याय मंत्री तथा करावल नगर के विधायक कपिल मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार संकट की घड़ी में केवल आश्वासन नहीं देती, बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस निर्णय लेकर पीड़ित परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करती है।

मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, “भाजपा के हर कार्यकर्ता के साथ हम मजबूती से खड़े हैं और किसी भी मुसीबत में एक परिवार की तरह साथ देंगे। यह नियुक्ति उसी सोच का परिणाम है, जिसमें संवेदनशीलता और जिम्मेदारी दोनों शामिल हैं।”

बता दें कि इससे पूर्व दिल्ली सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है तथा बेटी की शिक्षा की जिम्मेदारी लेने की घोषणा भी की गई थी। आज दी गई नौकरी उसी क्रम में उठाया गया एक महत्वपूर्ण और निर्णायक कदम है।

नौकरी मिलने पर दीपा नैनवाल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री कपिल मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का यह निर्णय उनके परिवार के लिए आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ जीवन को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा।
 

Forum statistics

Threads
9,811
Messages
9,848
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top