एचपीसीएल में फ्रेशर्स के लिए बंपर सरकारी नौकरी का मौका! 25 फरवरी से आवेदन शुरू, तुरंत भरें फॉर्म

एचपीसीएल में फ्रेशर पदों पर नई नौकरी का मौका, 25 फरवरी से करें आवेदन


नई दिल्ली, 23 फरवरी। सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने फ्रेशर्स और अनुभवी पेशेवरों के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

एचपीसीएल ने जिन पदों पर वैकेंसी निकाली है, उसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जारी पदों के लिए अप्लाई करने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद से तय लास्ट डेट तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।

एचपीसीएल ने जिन पदों को भरने के लिए आवेदन मांगा है, उनमें ग्रेजुएट इंजीनियर, डिप्लोमा इंजीनियर, क्वालिटी कंट्रोल, फायर एंड सेफ्टी, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स, इंफॉर्मेशन सिस्टम, हिंदी ऑफिसर, जूनियर एग्जीक्यूटिव, असिस्टेंट, सेफ्टी ऑफिसर, सेल्स, एचआर लीगल, बायोफ्यूल, साइबर सिक्योरिटी, कंपनी सिक्योरिटी, प्रोजेक्ट्स, पैटरोकेमिकल्स, एचएसएसई, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन और ल्यूब ऑपरेशन पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन शुरू होने के दिन जारी किया जाएगा। वहीं, जो अभ्यर्थी जारी पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, उनके पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार डिग्री/डिप्लोमा/पेशेवर योग्यता होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता भी होनी चाहिए।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, वहां लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सब्मिट कर दें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फिर फॉर्म सब्मिट कर दें। लास्ट में फॉर्म का प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top