शिवमोग्गा जेल में कैदियों को मोबाइल-बीड़ी सप्लाई की साजिश! प्रतिबंधित सामान फेंकते तीन युवक दबोचे गए

Arrest


शिवमोग्गा, 3 फरवरी। कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में थुंगा नगर पुलिस ने सेंट्रल जेल के अंदर मोबाइल फोन, बीड़ी, सिगरेट और मोबाइल चार्जर फेंकने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

यह घटना 30 जनवरी को हुई थी, जब कुछ लोगों ने काले टेप में लपेटकर प्रतिबंधित सामान जेल के अंदर फेंक दिए थे। जेल के सुपरिटेंडेंट डॉ. रंगनाथ ने इस घटना की शिकायत थुंगा नगर पुलिस थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और जेल अधिनियम-2022 के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान घटनास्थल से मोबाइल फोन, बीड़ी, सिगरेट और चार्जर बरामद कर लिए गए।

पुलिस की जांच में तीन आरोपियों की पहचान हुई, इमरान पाशा (25), सैय्यद मलिक (22) और अल्ला बख्श (20)। तीनों युवक स्थानीय स्तर पर काम करते थे। इमरान पाशा एक कैंटीन में काम करता था, सैय्यद मलिक वेल्डिंग का काम करता था और अल्ला बख्श टाइल्स लगाने का काम करता था। पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

पुलिस का कहना है कि ये सामान जेल के अंदर बंद कैदियों तक पहुंचाने के लिए फेंका गया था। जेल में मोबाइल फोन और नशीले पदार्थों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। इस तरह की घटनाएं जेल की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करती हैं। पुलिस ने कहा कि जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या ये युवक किसी बड़े गिरोह का हिस्सा हैं या किसी कैदी के कहने पर यह काम किया गया।

जेल प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और जेल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। थुंगा नगर पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है, ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है और तीनों पुलिस की कस्टडी में हैं।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
10,933
Messages
10,970
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top