टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल: 2 टीमें पक्की, बाकी 2 सीटों के लिए मचेगा घमासान! भारत के लिए करो या मरो

टी20 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल की 2 टीमें तय, जानिए भारत को कैसे मिलेगा अंतिम चार का टिकट?


नई दिल्ली, 26 फरवरी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की रेस अब रोमांचक हो चली है। भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, इंग्लैंड पहले ही अंतिम चार का टिकट हासिल कर चुकी है।

सेमीफाइनल की दो सीटें भर चुकी हैं, जबकि 2 सीटें अभी खाली हैं। जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराने के बावजूद टीम इंडिया की राह आसान नजर नहीं आ रही है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम को सुपर-8 राउंड के अपने आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज से रविवार (एक मार्च) को भिड़ना है।

भारतीय टीम को अगर अंतिम चार में अपनी जगह बनानी है, तो हर हाल में कैरेबियाई टीम के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। रविवार को होने वाले मैच में भारत और वेस्टइंडीज में से जो भी जीत दर्ज करेगा, वह सीधा सेमीफाइनल में अपनी जगह बना लेगा। ग्रुप एक से साउथ अफ्रीका पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है।

दूसरे ग्रुप में इंग्लैंड ने लगातार दो जीत दर्ज करके सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। न्यूजीलैंड ने 2 मैचों में से एक में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ टीम का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था।

न्यूजीलैंड को सुपर-8 राउंड के अपने आखिरी मैच में 27 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ना है। न्यूजीलैंड अगर इंग्लैंड को हराने में सफल रहती है, तो टीम को आसानी से अंतिम चार का टिकट मिल जाएगा। हालांकि, अगर न्यूजीलैंड इंग्लैंड से हार जाती है, तो टीम के लिए चीजें खराब हो सकती हैं। न्यूजीलैंड के साथ अच्छी बात यह है कि अभी टीम का नेट रन रेट (+3.050) काफी अच्छा है।

दो मैचों के बाद पाकिस्तान के पास अभी सिर्फ एक प्वाइंट है। पाकिस्तान को 28 फरवरी को सुपर-8 राउंड के अपने आखिरी मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ना है। पाकिस्तान अगर श्रीलंका को हरा देता है, तो टीम के कुल तीन प्वाइंट हो जाएंगे। हालांकि, पाकिस्तान को यह भी दुआ करनी होगी कि इंग्लैंड न्यूजीलैंड को हराने में सफल रहे।

पाकिस्तान श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रहता है और न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ती है, तो इस स्थिति में बेहतर नेट रन रेट वाली टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
10,933
Messages
10,970
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top