अदाणी ग्रुप का बड़ा दांव! जीत अदाणी बोले, डिफेंस सेक्टर बनेगा समूह के भविष्य की ग्रोथ का रणनीतिक इंजन

डिफेंस सेक्टर अदाणी ग्रुप के लिए एक बड़ा और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सेगमेंट बनकर उभरेगा: जीत अदाणी


नई दिल्ली, 3 फरवरी। अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के डायरेक्टर जीत अदाणी ने मंगलवार को कहा कि डिफेंस सेक्टर अदाणी ग्रुप के लिए एक बड़ा और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सेगमेंट बनकर उभरेगा, क्योंकि कंपनी एयरोस्पेस, मैन्युफैक्चरिंग और स्वदेशीकरण में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है।

राजधानी में पत्रकारों से बात करते हुए, जीत अदाणी ने कहा कि ग्रुप अपने ऑपरेशंस को एयरोस्पेस या एमआरओ जैसे अलग-अलग हिस्सों में नहीं देख रहा है, बल्कि डिफेंस को एक पूरे सेक्टर के तौर पर देख रहा है।

हालांकि, उन्होंने भविष्य की योजनाओं के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया, लेकिन बताया कि डिफेंस ग्रुप की भविष्य की ग्रोथ का एक अहम हिस्सा होगा और यह कंपनी और देश दोनों के लिए बहुत जरूरी है।

जीत अदाणी ने पत्रकारों से कहा,"हम सिर्फ एयरोस्पेस और एमआरओ में सेगमेंट के आधार पर काम नहीं करते। हम डिफेंस को कुल मिलाकर देख रहे हैं और मैं भविष्य के बारे में ऐसे बयान नहीं देना चाहता कि हम इससे क्या उम्मीद रखते हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि हाल की घोषणाएं भारत की ग्रोथ यात्रा का हिस्सा बनने में ग्रुप के मजबूत विश्वास को दिखाती हैं।

इससे पहले अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के निदेशक जीत अदाणी ने मंगलवार को कहा कि इटली की दिग्गज कंपनी लियोनार्डो हेलिकॉप्टर्स के साथ मिलकर वे भारत की जमीन पर एक ऐसा इकोसिस्टम बनाएंगे, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग, असेंबली, प्रशिक्षण और वर्ल्ड क्लास सपोर्ट एक ही स्थान पर मिलेगा।

लियोनार्डो के साथ साझेदारी का ऐलान करते हुए जीत अदाणी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि देश की हेलिकॉप्टर क्षमताएं यहां से मजबूत एवं स्थिर होंगी और पीढ़ियों तक मजबूत रहेंगी।

उन्होंने आगे कहा,"भारत के शहर बड़े हो रहे हैं, हमारी आकांक्षाएं बढ़ रही हैं और ऐसी क्षमताओं की आवश्यकता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब समय आ गया है कि हमारे लोग इन सेवाओं का अनुभव इस आश्वासन के साथ करें कि इन्हें भारत में निर्मित, भारत के लिए बनाए गए एक इकोसिस्टम द्वारा तैयार किया जा रहा है।"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top