संजय कपूर ने पहले फोटोशूट से याद किए 80 के दशक के घने बाल, पूछा- आखिर कहां गायब हुए वो बाल

संजय कपूर ने शेयर कीं अपने पहले फोटोशूट की अनसुनी यादें


मुंबई, 3 फरवरी। एक अभिनेता के लिए अच्छे बाल उनके लुक और पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा होते हैं, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ बालों का गिरना आम समस्या है। इस बीच, अभिनेता संजय कपूर ने अपने पुराने दिनों को याद किया।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर पहले शूट की तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने पुरानी तस्वीरें शेयर कीं, जब उन दिनों अभिनेता के बाल घने और स्टाइलिश हुआ करते थे, जो आज के लुक से काफी अलग नजर आते हैं।

अभिनेता ने बालों को याद करते हुए लिखा, "80 के दशक की यादें। जेपी सिंघल के साथ मेरा पहला फोटोशूट। वो बाल अब कहां चले गए।"

संजय कपूर बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर के भाई हैं। उन्होंने न सिर्फ फिल्मों में, बल्कि टीवी और वेब सीरीज में भी अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया है। अभिनेता ने करियर की शुरुआत 1995 में फिल्म प्रेम से की थी। इसके बाद वे 'राजा' में नजर आए थे। इस फिल्म में अभिनेता माधुरी दीक्षित के साथ नजर आए थे और दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ी थी।

हालांकि, संजय को अपने भाई अनिल कपूर जितनी शोहरत नहीं मिली, जिन्होंने एक से बढ़कर एक किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता। फिर भी, संजय ने अपने अभिनय से इंडस्ट्री में एक खास जगह बनाई है।

अभिनेता संजय कपूर जल्द ही वेब सीरीज 'अब होगा हिसाब' में नजर आएंगे, जिसका टीजर जारी हो चुका है। यह एक रिवेंज ड्रामा सीरीज है, जो अमेजन एमएक्स प्लेयर पर जल्द स्ट्रीम की जाएगी। इस सीरीज में संजय 'गोल्डी सेखों' नामक खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे।

सीरीज की कहानी पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें बदला, लालच और सत्ता के संघर्ष की कहानी के बारे में बताया गया है। सीरीज में संजय के अलावा, शाहीर शेख, मौनी रॉय और निमरत कौर अहलूवालिया समेत कई कलाकार नजर आएंगे।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
3,494
Messages
3,526
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top