अदाणी एंटरप्राइजेज की बंपर कमाई! तीसरी तिमाही में मुनाफा 90 गुना बढ़कर 5,627 करोड़, EBITDA भी 11,985 करोड़ के पार

अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा तीसरी तिमाही में 90 गुना बढ़ा, अप्रैल-दिसंबर में ईबीआईटीडीए 11,985 करोड़ रुपए पहुंचा


अहमदाबाद, 3 फरवरी। अदाणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर तिमाही) में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछले साल की तुलना में करीब 90 गुना बढ़कर 5,627 करोड़ रुपए हो गया है।

एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीनों में कंपनी का कंसोलिडेटेड एबिटा (ईबीआईटीडीए) 11,985 करोड़ रुपए रहा, जबकि इस दौरान कुल राजस्व 69,756 करोड़ रुपए दर्ज किया गया।

एईएल ने अधिग्रहण के पांच साल से भी कम समय में नवी मुंबई ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का संचालन शुरू करके इस तिमाही के दौरान लगातार परिचालन और तेजी से प्रोजेक्ट पूरे करने के अपने ट्रैक रिकॉर्ड को और मजबूत किया है।

अदाणी एंटरप्राइजेज ने दो एचएएम रोड प्रोजेक्ट पूरे किए और गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए इंटीग्रेटेड टर्मिनल भवन का उद्घाटन भी किया। ये सभी प्रोजेक्ट तय समय पर पूरे किए गए।

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा कि मजबूत रणनीति और बेहतर कामकाज के कारण कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के पहले नौ महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है। यह उनकी विविध इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं और बिजनेस मॉडल की ताकत को दिखाता है।

गौतम अदाणी ने कहा कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन शुरू होना एक ऐतिहासिक कदम है। इससे देश के लिए जरूरी बड़े प्रोजेक्ट तेजी और सही तरीके से बनाने की कंपनी की प्रतिबद्धता साबित होती है।

उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट, रिन्यूएबल एनर्जी, डेटा सेंटर और ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर में लगातार प्रगति हो रही है। इसके साथ ही राइट्स इश्यू और एनसीडी के जरिए मिले निवेश से कंपनी आगे तेजी से बढ़ने के लिए तैयार है।

कंपनी ने सफलतापूर्वक 24,930 करोड़ रुपए का राइट्स इश्यू पूरा किया, जिसे बाजार से 30 प्रतिशत ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला। इसके अलावा, जनवरी 2026 में कंपनी ने 1,000 करोड़ रुपए का एनसीडी इश्यू भी किया।

अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज (ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम) में हर तिमाही 1 गीगावॉट से ज्यादा मॉड्यूल बिक्री जारी रही। इस तिमाही में देश में सोलर मॉड्यूल की बिक्री 40 प्रतिशत बढ़कर 997 मेगावॉट पहुंच गई।

अदाणी सोलर अब दुनिया की टॉप-10 सोलर मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में शामिल होने वाली भारत की इकलौती कंपनी बन गई है।

एईएल के वॉटर बिजनेस को मीठी नदी परियोजना के लिए लेटर ऑफ इंटेंट मिला है। वहीं, एसीएक्स डेटा सेंटर ने 14.4 मेगावॉट क्षमता शुरू की, जिससे इसकी कुल ऑपरेशनल क्षमता 50 मेगावॉट से ज्यादा हो गई है।

गौतम अदाणी ने कहा कि जैसे-जैसे भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है, अदाणी एंटरप्राइजेज ऐसी कंपनियां विकसित करता रहेगा जो आर्थिक विकास, पर्यावरण संरक्षण, तकनीक और देश के लंबे समय के हितों में योगदान दें।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,245
Messages
16,282
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top