अदाणी पोर्ट्स का Q3 रहा धमाकेदार! मुनाफे में 21% की बंपर बढ़ोतरी, आय में भी 22% का शानदार उछाल

अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा तीसरी तिमाही में 21 प्रतिशत बढ़ा, आय भी आया 22 प्रतिशत का उछाल


मुंबई, 3 फरवरी। अदाणी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। अक्टूबर-दिसंबर अवधि में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 3,043 करोड़ रुपए हो गया है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 2,518 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में उसकी आय सालाना आधार पर 22 प्रतिशत बढ़कर 9,705 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि वित्त वर्ष 25 की समान अवधि में 7,964 करोड़ रुपए थी।

वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में अदाणी पोर्ट्स के मुख्य कारोबार का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। इसमें पोर्ट्स, लॉजिस्टिक्स, मरीन सर्विसेज और अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशंस शामिल हैं।

एपीएसईजेड के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ अश्वनी गुप्ता ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती इंटीग्रेडेट लॉजिस्टिक कंपनी के रूप में एपीएसईजेड ने एक बार फिर मजबूत और टिकाऊ प्रदर्शन किया है।

गुप्ता ने आगे कहा कि चार व्यावसायिक स्तंभों में निरंतर गति और एनक्यूएक्सटी के समेकन के संयोजन ने हमें वित्त वर्ष 2026 के लिए अपने ईबीआईटीडीए मार्गदर्शन के ऊपरी स्तर को 800 करोड़ रुपए तक बढ़ाने में सक्षम बनाया है।"

भारत के कंटेनर मार्केट में कंपनी ने मजबूत स्थिति बनाए रखी है और इस दौरान मार्केट शेयर 45.8 प्रतिशत रहा है।

एपीएसईजेड ने बताया कि घरेलू बंदरगाहों से आय में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि ईबीआईटीडीए 4,877 करोड़ रुपए के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

लॉजिस्टिक्स आय बढ़ाने में एसेट-लाइट सेवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, यह सालाना आधार पर 62 प्रतिशत बढ़कर 1,121 करोड़ रुपए हो गई है।

कंपनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय माल ढुलाई सेवाओं से होने वाले मुनाफे में भी मजबूत सुधार हुआ है। वहीं, समुद्री सेवाओं से आय भी तिमाही में दोगुनी होकर 773 करोड़ रुपए हो गई है।

कंपनी के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के कारण इसे अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से भी मजबूत रेटिंग मिली है। जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने कंपनी को "ए-" रेटिंग दी है, जो कि भारत की सॉवेरन रेटिंग से अधिक है।

वहीं, मूडीज ने कंपनी को लेकर अपने दृष्टिकोण में संशोधन करते हुए "नकारात्मक" से "स्थिर" कर दिया है। साथ ही, रेटिंग बीएए3 बरकरार रखी है।
 

Forum statistics

Threads
15,860
Messages
15,897
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top