कांग्रेस का हमला: 'भारत-अमेरिका व्यापार पर ट्रंप कर रहे घोषणाएं, क्या संप्रभु नहीं रहा देश? यह दुखद है'

'दुखद है कि घोषणा डोनाल्ड ट्रंप कर रहे', भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कांग्रेस ने उठाए सवाल


नई दिल्ली, 3 फरवरी। कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेड हो या सीजफायर, भारत के संबंध में घोषणाएं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कर रहे हैं, जो दुखद है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में सुखदेव भगत ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इसमें बहुत खुश होने की बात है। पहले हमारा टैरिफ 3-4 प्रतिशत था और अब अगर 18 प्रतिशत होने पर खुश हो रहे हैं, तो यह बहुत आश्चर्यजनक बात है।"

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, "दुखद है कि चाहे वह ट्रेड का मामला हो या सीजफायर का, भारत के संदर्भ में कोई भी फैसला हो, उसके बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप घोषणा करते हैं। क्या भारत सरकार ने उन्हें अधिकृत कर दिया है कि वही सभी घोषणाएं करेंगे या भारत संप्रभु देश नहीं रहा है?"

उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप इस तरह घोषणाएं कर रहे हैं और हमारी सरकार खुश हो रही है। मेरा मानना है कि इससे बड़ी विडंबना नहीं हो सकती है कि एक संप्रभु देश के संबंध में फैसलों की जानकारी अमेरिका का राष्ट्रपति दे रहा है।

इससे पहले, कांग्रेस पार्टी ने ट्रेड डील के बाद केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, "सीजफायर की तरह ट्रेड डील की घोषणा भी ट्रंप की ओर से की गई। ये बताया गया कि 'सरकार की रिक्वेस्ट' पर ट्रेड डील की जा रही है। ट्रंप का कहना है कि भारत अमेरिका के ऊपर टैरिफ और नॉन-टैरिफ बैरियर शून्य तक घटाएगा। मतलब आपने अमेरिका के लिए पूरा बाजार खोल दिया। इससे भारतीय इंडस्ट्री का जबरदस्त नुकसान होगा। यहां के व्यापारी, यहां के किसान, सबका साथ छोड़ दिया आपने।"

कांग्रेस ने पूछा, "कृषि क्षेत्र को अमेरिका के लिए खोलने की बात है, आखिर क्या सौदा हुआ है? हमारे किसानों के हितों का ध्यान रखा गया है या उनका साथ भी छोड़ दिया गया है? हमारे किसानों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी? ये भी कहा गया कि मोदी रूस से तेल नहीं खरीदेंगे, अमेरिका और वेनेजुएला से तेल खरीदेंगे। क्या ट्रेड डील में मोदी सरकार रूस का साथ छोड़ने पर राजी हुई है? इसके अलावा अमेरिका से ज्यादा सामान खरीदने की बात भी कही है। अगर ऐसा है तो 'मेक इन इंडिया' का क्या हुआ?"

कांग्रेस पार्टी ने यह भी कहा कि ट्रेड डील में किन बिंदुओं पर बात हुई और क्या तय हुआ, ये बात देश को जानने का हक है। सरकार को इस बारे में सारी जानकारी देश और संसद से साझा करनी चाहिए।

हालांकि, 'इंडिया गठबंधन' में कांग्रेस की सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) ने भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील की सराहना की है। शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "यह अमेरिका के लिए एक ऐतिहासिक डील हुई है। जिस तरह से अमेरिकी समझौते की घोषणा राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से आई, हालांकि हमारे देश में अभी उसकी पूरी डिटेल्स पता नहीं हैं। लेकिन अगर उनका पोस्ट पढ़ेंगे, तो उन्होंने जो टैरिफ पहले 50 प्रतिशत लगाए थे, उसे घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। इसके अलावा, भारतीय प्रोडक्ट्स पर नॉन-टैरिफ रुकावटें हटा दी गई हैं।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
3,494
Messages
3,526
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top