भारत-अमेरिका ट्रेड डील का धमाका! अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त उछाल, अदाणी एंटरप्राइजेज 10% अपर सर्किट के करीब

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त उछाल, अदाणी एंटरप्राइजेज 10 प्रतिशत अपर सर्किट के करीब


मुंबई, 3 फरवरी। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के ऐलान के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिली। सबसे ज्यादा तेजी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के शेयर में रही, जो करीब 10 प्रतिशत के अपर सर्किट के पास ट्रेड करता दिखा।

शेयर बाजार में तेजी के माहौल के बीच अदाणी ग्रीन और अदाणी एनर्जी के शेयरों में भी 7 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा, अदाणी पोर्ट्स, अदाणी पावर, अंबुजा सीमेंट्स और अदाणी टोटल के शेयर भी 4 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए।

अदाणी ग्रुप की कंपनियों में निवेशकों का भरोसा भारत-अमेरिका ट्रेड डील की वजह से और मजबूत हुआ है। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने अदाणी ग्रुप को इस डील से फायदा उठाने वाले बड़े समूहों में शामिल बताया है।

जेफरीज के मुताबिक, अदाणी ग्रुप की कई कंपनियों का अमेरिका से सीधा कारोबार जुड़ा हुआ है, इसी वजह से उन्हें इस ट्रेड डील का बड़ा फायदा मिल सकता है। इसके साथ ही ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनियां, सोलर मैन्युफैक्चरर्स, केमिकल कंपनियां और टेक्सटाइल सेक्टर को भी इस समझौते से लाभ मिलने की उम्मीद है।

अमेरिका ने 'मेड इन इंडिया' उत्पादों पर लगने वाला टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत करने पर सहमति जताई है। इसे भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

इस बीच जापान की क्रेडिट रेटिंग एजेंसी जेसीआरए ने अदाणी ग्रुप की तीन कंपनियों-अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड (एपीएसईजेड), अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल)-की रेटिंग शुरू की है। इन तीनों कंपनियों को 'स्टेबल' आउटलुक के साथ लंबी अवधि की विदेशी मुद्रा क्रेडिट रेटिंग दी गई है।

जापान की रेटिंग एजेंसी ने अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) को ए- (स्टेबल) रेटिंग दी है। यह एक खास उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि किसी भारतीय कंपनी को अंतरराष्ट्रीय एजेंसी से देश की सॉवरेन रेटिंग से ऊपर की रेटिंग मिलना बहुत दुर्लभ है। वहीं, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को बीबीबी+ (स्टेबल) रेटिंग दी गई है, जो भारत की सॉवरेन रेटिंग के बराबर है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
13,901
Messages
13,938
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top