भारत से मैच न खेलने पर भड़के लखेंद्र पासवान: बोले- जल्द दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान

दुनिया के नक्शे से खत्म हो जाएगा पाकिस्तान: लखेंद्र पासवान


पटना, 2 फरवरी। भारत के साथ टी-20 विश्व कप में मैच खेलने से पाकिस्तान के इनकार करने पर बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने पाकिस्तान पर जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द पाकिस्तान दुनिया के नक्शे से खत्म हो जाएगा।

पाकिस्तान सरकार ने फैसला किया है कि पाकिस्तान की क्रिकेट टीम कोलंबो में भारत के साथ टी-20 विश्व कप का मैच नहीं खेलेगी। हालांकि, विश्व कप में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम खेलेगी।

इस मामले पर बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान अब दुनिया के मानचित्र पर सिमट सा गया है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के तानाशाह अपने देश के युवाओं की क्षमता पर भरोसा नहीं करते। उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि भारत के सामने फुलझड़ी छोड़कर आंख दिखाने की कोशिश बेकार है। पाकिस्तान को मालूम नहीं कि भारत आज भी हर मोर्चे पर उनसे अव्वल है। चाहे भारत के अंदर हो या बाहर। पाकिस्तान के तानाशाहों को अपने युवाओं की क्षमता पर विश्वास नहीं रहा। यही वजह है कि पाकिस्तान ऐसी ही तानाशाही के कारण डूब रहा है। आने वाले समय में पाकिस्तान दुनिया के नक्शे से खत्म हो जाएगा।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि एसआईआर के मुद्दे पर कोई हमारे साथ रहे या न रहे, हम अकेले ही लड़ेंगे। जब इस पर बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी जिस तरह से एक खास मजहब के लोगों को खुश करने के लिए भारत के लोकतंत्र को खत्म करना चाहती हैं, संविधान उन्हें ऐसी कोई हिदायत नहीं देता। वे चाहती हैं कि बांग्लादेश से बाहरी घुसपैठियों को पश्चिम बंगाल में घुसाकर वोटिंग करवाकर सत्ता में बनी रहें। वे लोकतंत्र को समाप्त करके राजतंत्र जैसा ढांचा लागू करना चाहती हैं। चुनाव आयोग ने एसआईआर लाया है और वे इसका विरोध कर रही हैं। यह रवैया ममता बनर्जी के राजनीतिक करियर को चुनाव में खत्म कर देगा।

उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता आगामी विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है, जब प्रदेश से ममता सरकार की विदाई कराई जाएगी।
 

Forum statistics

Threads
13,328
Messages
13,365
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top