टी-20 विश्व कप में भारत से भिड़ने से इनकार पाकिस्तान की बड़ी भूल: वहीद पारा ने बताया गलत फैसला

भारत के साथ क्रिकेट मैच न खेलना पाकिस्तान का गलत फैसला: वहीद पारा


जम्मू, 2 फरवरी। टी-20 विश्व कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं खेला जाएगा। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैदान पर उतरने से इंकार कर दिया है। पाकिस्तान के इस फैसले की निंदा हो रही है।

पीडीपी नेता वहीद पारा ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के साथ नहीं खेलने का फैसला बहुत गलत लिया है, मुझे लगता है कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को इस पर विचार करना चाहिए।

15 फरवरी को टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला निर्धारित था, लेकिन पाकिस्तान ने इस मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया। पाकिस्तान की ओर से स्पष्ट किया गया है कि उनकी टीम टी-20 विश्व कप में भाग तो लेगी, पर भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।

भारत के खिलाफ पाकिस्तान पीछे हटने पर पीडीपी नेता वहीद पारा ने कहा कि मुझे लगता है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। पाकिस्तान के इस फैसले में खेल भावना को ध्यान में नहीं रखा गया है। क्रिकेट मैच में विचारधाराओं या धर्मों की परवाह किए बिना, सद्भाव को बढ़ावा देना चाहिए। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हिस्सा न लेने का फैसला बहुत निराशाजनक है, और उन्हें इस पर फिर से विचार करना चाहिए। कहीं न कहीं, यह एक गलत फैसला लगता है।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र को लेकर पीडीपी नेता वहीद पारा ने कहा कि मेरा मानना है कि इस डॉक्यूमेंट में जम्मू-कश्मीर के लोगों की सच में मदद करने के लिए न तो विजन है और न ही इच्छाशक्ति। इस डॉक्यूमेंट में राज्य का दर्जा देने का मुद्दा पूरी तरह से गायब है। पहले, आर्टिकल 370 पर समझौता हुआ, और अब राज्य का दर्जा देने पर समझौता हो रहा है। इसमें युवाओं से जुड़े मामलों का कोई ज़िक्र नहीं है, और बेरोज़गारी का भी कोई ज़िक्र नहीं है। इसमें ओपन मेरिट या रैशनलाइज़ेशन का भी कोई ज़िक्र नहीं है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान की सरकार जनता के हित के लिए कोई काम नहीं कर रही है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
3,494
Messages
3,526
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top