सलमान खान के कायल हुए सुभाष घई, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल नोट

सलमान खान के 'बड़े दिल' के कायल हुए सुभाष घई, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल नोट


मुंबई, 2 फरवरी। मशहूर फिल्म निर्देशक सुभाष घई अक्सर सोशल मीडिया पर अपने विचार शेयर करते रहते हैं। सोमवार को निर्देशक ने सलमान खान की जमकर तारीफ की।

उन्होंने सलमान को जमीन से जुड़ा, विनम्र और बड़े दिल वाला व्यक्ति बताया। सुभाष का कहना है कि सलमान अपने सीनियर्स का हमेशा सम्मान करते हैं और उनका खास ख्याल रखते हैं। सुभाष ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इसमें सुभाष के साथ सलमान और जैकी नजर आ रहे हैं।

पोस्ट शेयर कर निर्देशक ने लिखा, "सलमान खान वाकई बहुत ही विनम्र और बड़े दिल वाले सितारे हैं। वे अपने सीनियर्स का दिल से, सोच और व्यवहार से खास सम्मान करते हैं, जैसे ही मैंने उन्हें एक मैसेज भेजकर और प्रिय दोस्त जैकी श्रॉफ के जन्मदिन की छोटी-सी शाम में आने का निमंत्रण दिया, उन्होंने हमें अपने घर आकर सरप्राइज कर दिया और उस शाम को और भी खास बना दिया। धन्यवाद सलमान, हमेशा खुश रहें।"

बता दें कि 1 फरवरी को जैकी श्रॉफ का जन्मदिन उनके दोस्तों ने मिलकर मनाया था, जिसमें इंडस्ट्री के अन्य लोगों के साथ सलमान खान ने शिरकत की थी।

सलमान खान की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा, फिल्म में जेन शॉ, अंकुर भाटिया, अभिलाष चौधरी, हीरा सोहल और विपिन भारद्वाज समेत कई मंझे हुए कलाकार अहम भूमिका में दिखेंगे।

यह फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में हुए भारत-चीन संघर्ष पर आधारित एक ऐतिहासिक वॉर ड्रामा फिल्म है। 'बैटल ऑफ गलवान' फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। फिल्म के मेकर्स ने इसका गाना मातृभूमि और टीजर जारी कर दिए हैं। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में साल 2020 में गलवान घाटी में हुए संघर्ष की कहानी को बयां किया गया है, जिसमें भारतीय सैनिकों ने चीनी सेना का डटकर मुकाबला किया था।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
13,851
Messages
13,888
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top