'टटीरी' गाने पर भड़के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, बादशाह पर लुकआउट सर्कुलर और कड़ी कार्रवाई का आदेश

'टटीरी' सॉन्ग पर बुरे फंसे बादशाह, हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश


पानीपत, 7 मार्च। 'टटीरी' सॉन्ग को लेकर रैपर और सिंगर बादशाह बुरी तरीके से फंस चुके हैं। अब नौबत यह आ गई है कि हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है, ताकि वह देश छोड़कर भाग न जाए।

बादशाह काे गाने को भी यूट्यूब और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने का निर्देश भी जारी किया गया है। अब इस मामले में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने रैपर बादशाह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जैसे ही यह मामला हमारे संज्ञान में आया कि सरकारी स्कूल ड्रेस में और महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों के साथ एक गाना रिलीज किया गया है, सरकार की तरफ से मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और गाने में दिखाई गई रोडवेज बस का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जांच में रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ भी सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभी तक इस मामले की जांच की जा रही है।

इसी बीच, सिंगर बादशाह ने सोशल मीडिया के जरिए टटीरी सॉन्ग विवाद पर माफी भी मांग ली है। उनका कहना है कि लिरिक्स और विजुअल्स की वजह से हरियाणा के लोगों, खासकर मेरे हरियाणा के लोगों को ठेस पहुंची है और उनका इरादा किसी को दुख पहुंचाने का नहीं था। रैपर ने वीडियो के जरिए हरियाणा के लोगों से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा, "अगर किसी को ठेस पहुंची है तो दिल से क्षमा चाहते हैं। मुझे हरियाणा का बेटा समझकर, अपना बेटा समझकर आप माफ करेंगे, ऐसी उम्मीद करता हूं।"

बता दें कि पहले हरियाणा महिला आयोग ने सिंगर को समन भेजा था, जिसके बाद मामले में हरियाणा में दो जगहों पर एफआईआर दर्ज की गई। हरियाणा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, बादशाह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रैपर को पुलिस के समक्ष तत्काल पेश होने के लिए भी नोटिस जारी किया गया है, ताकि वे देश छोड़कर बाहर न जा सकें। पुलिस ने पहले भी गाने के मेकर्स से वीडियो हटवाने के लिए कहा था।

सिंगर के लेटेस्ट सॉन्ग 'टटीरी' में स्कूल यूनिफॉर्म पहने बच्चियों को स्कूल बैग फेंकते हुए और पढ़ाई से दूर भागते हुए दिखाया गया है और 'बादशाला' जैसे शब्दों का प्रयोग कर स्कूल और शिक्षा के माहौल को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इसके अलावा भी गाने में कई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,890
Messages
13,927
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top