शिवराज बोले: सांसद खेल महोत्सव सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि लाखों दिलों को जोड़ने वाला आनंद-प्रेम का महाकुंभ

सांसद खेल महोत्सव सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, आनंद-प्रेम और स्नेह का कुंभ: शिवराज सिंंह


रायसेन, 2 फरवरी। केंदीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आनंद, प्रेम और स्नेह का कुंभ है।

केंद्रीय मंत्री चौहान के संसदीय क्षेत्र विदिशा के रायसेन में आयोजित सांसद खेल महोत्सव रायसेन में हुआ। इस महोत्सव के समापन अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रायसेन में आयोजित यह आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आनंद, प्रेम और स्नेह का कुंभ है। यह खेल महाकुंभ 100 दिन पहले प्रारंभ हुआ, जिसमें 952 पंचायतों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

उन्होंने कहा कि पंचायत, मंडल और विधानसभा स्तर के मुकाबलों के बाद आज क्रिकेट और कबड्डी खेलों में महिला और पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए। इस पूरे आयोजन में लगभग एक लाख खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें बच्चों के साथ-साथ कहीं सास-बहू ने टीम बनाकर रस्साकशी की तो कहीं मां-बेटी की टीम ने खेलों में हिस्सा लिया।

केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि रायसेन किले तक रोपवे की अनुमति भारत सरकार से प्राप्त हो चुकी है। अब रोपवे किले के ऊपर तक जाएगा और वहां एक भव्य म्यूजियम का निर्माण किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में नई खेल संस्कृति का विस्तार किया जाएगा। हर विधानसभा में कम से कम एक आधुनिक खेल परिसर विकसित किया जाए। रायसेन का वर्तमान स्टेडियम अस्थायी है, जिसे स्थायी और आधुनिक स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा। खेल सुविधाएं केवल शहरों तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि हर गांव में खेल मैदान विकसित किए जाएंगे।

चौहान ने कहा कि इस साल 10वीं और 12वीं में संसदीय क्षेत्र में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनके माता-पिता की स्मृति में ‘प्रेम सुंदर सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तीन निशुल्क ‘मामा कोचिंग क्लास’ विदिशा, रायसेन और भैरूंदा में शुरू की जाएंगी।

उन्‍होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र के दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड साइकिल दी जाएगी, ताकि वो आत्मनिर्भर बन सकें। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं भारतीय क्रिकेट टीम के ऑल-राउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में हुए।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
3,513
Messages
3,545
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top