किश्तवाड़ के प्रियांशु शर्मा बने आत्मनिर्भर युवा उद्यमी! मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना ने बदली जिंदगी, मिली आर्थिक आजादी

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से आत्मनिर्भर बना किश्तवाड़ का युवा उद्यमी


किश्तवाड़, 2 फरवरी। केंद्र सरकार की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल के रूप में सामने आ रही है। इस योजना से लाभान्वित हुए किश्तवाड़ के युवा उद्यमी प्रियांशु शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि यह स्कीम देशभर के बेरोजगार युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रही है।

प्रियांशु शर्मा ने बताया कि मिशन युवा स्कीम के तहत उन्हें 10 लाख रुपए का लोन प्राप्त हुआ, जिसकी मदद से वह अपना खुद का व्यवसाय सफलतापूर्वक स्थापित कर पाए। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं को न सिर्फ आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि उन्हें आर्थिक आजादी की ओर भी ले जा रही है। इस तरह की प्रगतिशील सरकारी पहलें उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ बेरोजगारी कम करने में भी अहम भूमिका निभा रही हैं।

प्रियांशु शर्मा ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने जम्मू यूनिवर्सिटी से एमए (इतिहास) की पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का मन बना लिया था। इसके बाद जब वह किश्तवाड़ आए तो उन्हें रोजगार कार्यालय के माध्यम से मिशन युवा स्कीम की जानकारी मिली। योजना के तहत आवेदन करने के बाद उन्होंने अपना कारोबार शुरू किया।

उन्होंने कहा कि रोजगार कार्यालय से मिलने वाले सहयोग से न सिर्फ अपना व्यवसाय स्थापित करना आसान हुआ, बल्कि इसके जरिए दूसरों को भी रोजगार देने का अवसर मिला। वर्तमान में उनके व्यवसाय से तीन अन्य लोग जुड़े हुए हैं, जो शेफ के रूप में कार्यरत हैं। इससे न सिर्फ उन्हें, बल्कि अन्य युवाओं को भी रोजगार मिला है।

प्रियांशु शर्मा का मानना है कि आज के युवाओं को छोटे स्तर पर ही सही, लेकिन अपना कारोबार शुरू करने की पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका उद्देश्य युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर देना है। सरकार चाहती है कि देश का युवा आत्मनिर्भर बने और राष्ट्र की प्रगति में अपनी अहम भूमिका निभाए।

उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि केवल सरकारी नौकरी या निजी क्षेत्र की ओर ही न देखें, बल्कि उद्यमिता को अपनाएं और रोजगार सृजन का माध्यम बनें। इससे न सिर्फ उनका भविष्य सुरक्षित होगा, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
14,748
Messages
14,785
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top