चीन का अमेरिका पर फूटा गुस्सा: चीनी कर्मचारियों का उत्पीड़न रोके, दोनों देशों के संबंध खतरे में

चीन ने अमेरिका से चीनी उद्यमों के कर्मचारियों की बेवजह जांच बंद करने का अनुरोध किया


बीजिंग, 2 फरवरी। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने सोमवार को नियमित प्रेस वार्ता में संबंधित सवाल के जवाब में बताया कि फिलहाल अमेरिकी कानूनी प्रवर्तन विभाग ने अनेक बार चीनी उद्यमों के कर्मचारियों की लंबे समय तक बेवजह जांच कर उनको रोका और वापस भेजा।

कानूनी प्रवर्तन का तरीका असभ्य था, जिसने चीनी नागरिकों के वैध हितों का गंभीर उल्लंघन किया और दोनों देशों के बीच सामान्य व्यापार सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का माहौल बर्बाद किया। चीन इसके प्रति जबरदस्त असंतुष्ट है और इसका डटकर विरोध करता है।

प्रवक्ता ने कहा कि चीन अमेरिकी कानूनी प्रवर्तन विभाग से फौरन ही गलत कार्रवाई बंद कर चीनी उद्यमों के कर्मचारियों की बेवजह जांच बंद करने और दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की अहम समानताएं लागू कर दोनों देशों की जनता की सामान्य मैत्रीपूर्ण आवाजाही सुनिश्चित करने का अनुरोध करता है। चीन प्रभावी कदम उठाकर अपने नागरिकों के वैध हितों की डटकर सुरक्षा करेगा।

ध्यान रहे फिलहाल चीनी उद्यमों के कर्मचारियों को अमेरिका में प्रवेश करने के समय उनकी बेवजह जांच की गई और उनको करीब 60 घंटे तक रोककर वापस भेजा गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,538
Messages
15,575
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top